October 27, 2024

मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित इलाके की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

0


हर दिन इंद्रावती नदी पार कर चार हजार लोगों को दे रही स्वास्थ्य सेवाएं

   रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में दो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सुश्री सुनीता ठाकुर और सुश्री संतकुमारी राणा को जिले के नक्सल प्रभावित संवेदनशील इलाके में दी जा रही सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. सिंह लोक सुराज अभियान के तहत दंतेवाड़ा के दौरे पर थे। उन्होंने आज सवेरे वहां से अगले पड़ाव के लिए रवाना होने से इन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। ग्राम चेरपाल में वर्ष 2012 से पदस्थ दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिदिन एक डोंगी में इंद्रावती नदी पार कर आना-जाना करती हैं। उनके द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र से लगे चेरपाल, पदमेटा, तुमरीगुंडा तथा काउरपाल नामक गांवों में चार हजार की आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के हौसले की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इन महिलाओं के द्वारा ग्रामीणों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए जाते हैं। साथ ही आवश्यक होने पर मरीजों का प्राथमिक उपचार भी किया जाता है। ग्रामीणों के बीच इनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का भी प्रचार किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *