मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम राज्य के जिला मुख्यालय बिलासपुर स्थित कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सिंह प्रदेशव्यापी लोक सुराज अभियान के तहत बिलासपुर पहुंचे थे। उन्होंने वहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर बिलासपुर और मुंगेली जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा की।