October 27, 2024

जनता का स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत: डॉ. रमन सिंह

0


 रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज शाम राजनांदगांव में आयोजित होली मिलन के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत है। इससे मुझे निरंतर काम करने की ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि होली हमारी भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें गिले शिकवे भूलाकर लोग गले मिलते हैं और परस्पर सौहार्द्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ छŸाीसगढ़ में भी होली का पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपके जीवन में खुशियों के रंग बिखरे और पूरा प्रदेश उŸाोŸार समृद्धि के शिखर पर आगे बढ़ता रहे। इस मौके पर लोक निर्माण और जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेश मूणत ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगो का यह पर्व आपके जीवन में उल्लास के रंग बिखेरे तथा आप जीवन में प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ें।
लोकसभा सांसद श्री अभिषेक सिंह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व खुशियों के रंग बिखेर कर हमारे जीवन को सुंदर बनाता है। राजनांदगांव नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती सरोजनी बंजारे, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामजी भारती, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी, राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, राज्य उर्दू अकादमी के अध्यक्ष श्री अकरम कुरैशी, राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री छगन मूदड़ा, नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष श्री रमेश पटेल, राजगामी संपदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, अंत्यावसायी निगम के सदस्य श्री पवन मेश्राम, पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल और श्री विनोद खाण्डेकर, नगर निगम राजनांदगांव के सभापति श्री शिव वर्मा और पूर्व महापौर श्री नरेश डाकलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *