February 3, 2026

कोरिया में ससंदीय सचिव श्री पारसनाथ’ राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण

0
कोरिया में ससंदीय सचिव श्री पारसनाथ’ राजवाड़े ने किया ध्वजारोहण

बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मन को किया मोहित

रायपुर, 15 अगस्त 2023/कोरिया जिला मुख्यालय में 77वां स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी। जिले में उत्साह के साथ गरिमामय पूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संसदीय सचिव श्री राजवाड़े ने रामानुज मिनी स्टेडियम, जिला मुख्यालय, बैकुण्ठपुर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे और शान्ति की प्रतीक कबूतर भी आसमान में छोड़े गए।

मुख्य अतिथि श्री राजवाड़े ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रपति की जयकारा किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि श्री राजवाड़े ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर श्री रविकांत सहारे ने किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सेना महिला, एनसीसी पुरूष, एनसीसी महिला, स्काउट गाईड शामिल हुए। समारोह में उल्लेखनीय कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकगणों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति के उपरांत पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर कोरिया विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदान्ती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री आशीष यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती खुशरो, जनपद उपाध्यक्ष महेश साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वन्दना राजवाड़े, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ, श्री आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर नीलम टोप्पो, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदिनी साहू, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम, डिप्टी कलेक्टर श्री विनय कुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, नगरवासी कॉलेज व स्कूलों के युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed