February 3, 2026

नगर निगम के पार्षदों ने देखी छत्तीसगढ़ की विधानसभा

0
raman1

रायपुर:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल से नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा के नेतृत्व में पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा की कार्रवाई का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत, विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री सूर्यकांत राठौड भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed