December 14, 2025

जन सामान्य की समस्याओं के निदान का अभिनव प्रकल्प है जनसेवा अभियान- प्रभारी मंत्री

0
IMG-20230527-WA0035

जनता की जिन्दगी बदलने का अभियान है जन सेवा अभियान- विधायक ब्यौहारी

मध्यप्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के अनेक आयाम किए हैं स्थापित

प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर को किया संबोधित

शहडोल (अविरल गौतम )प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि जन सामान्य की समस्याओं के निदान का जनसेवा अभियान अभिनव प्रकल्प है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत 15 विभागों के 67 योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। मध्यप्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के अनेक आयाम प्राप्त किये हैं। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जनपद, वार्ड आदि स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। अब आमजन को सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं, बल्कि सरकार खुद आपके द्वार आकर समस्याओं को हल कर रही है।

प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने आज जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत समान में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान-2 के अंतर्गत आयोजित शिविर को संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। जहाँ विभिन्न संपत्तियाँ महिलाओं के नाम पर पंजीकृत हो रही हैं, वहीं बहनों के कल्याण के लिए कई अभिनव योजनाएँ संचालित हैं। लाड़ली बहना योजना प्रारंभ करने से प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य आसान हुआ है। योजना से मिलने वाली राशि से महिलाओं को छोटे-छोटे खर्चों के लिए अन्य लोगों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। मध्यप्रदेश का अनेक क्षेत्रों में अमूल्य योगदान है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि खाद्यान उत्पादन में मध्यप्रदेश आगे है। कृषि क्षेत्र में उत्पादन सहित अन्य कार्यों में चार वर्ष में मध्यप्रदेश ने महत्वपूर्ण वृद्धि और प्रगति प्राप्त की है। यह सराहनीय है और इन उपलब्धियों के लिए मध्यप्रदेश के नागरिक प्रशंसा के पात्र हैं। देश के अन्य प्रान्तों के लिए भी यह उपलब्धि अनुकरणीय है। शासन द्वारा जनता की तकदीर एवं तस्वीर बदलने का अभियान चलाया जा रहा है तथा उनके लंबित प्रकरणों का निराकरण करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। अभियान में अब ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि प्रशासन खुद ही ग्राम एवं वार्ड में शिविर लगाकर उन तक पहुंचेगा तथा उनके समस्याओं को सुनकर निराकरण करेगा।

विधायक ब्यौहारी शरद कोल ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान-2, 31 मई तक जारी रहेगा। अभियान में शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए ग्राम पंचायतवार शिविर लगाये जा रहे हैं। शिविर में हितग्राहियों का चयन कर उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सभी पात्र हितग्राहियों का चयन कर उन्हें शासन की योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों को अच्छी और बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। इससे लोगों को साल में 5 लाख रूपए तक के इलाज कराने की सुविधा मिलेगी।

विधायक ब्यौहारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जन कल्याण का महायज्ञ है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण में समाज के गरीब, किसान तथा युवाओं को लाभान्वित करने का अभियान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर मध्यप्रदेश में आम जनता के कल्याण के लिए “मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान” प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अब जनकल्याण का महायज्ञ बन चुका है, जिसमें शिविरों के माध्यम से आम जनता को लाभान्वित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरा चरण 31 मई तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनता को विभिन्न सेवाओं का लाभ सुविधाजनक प्राप्त हो। नामांतरण, बंटवारा, अविवादित नामांतरण, सीमांकन सहित विभिन्न 67 सेवाओं का लाभ इस अभियान में जनता को प्रदान किया जा रहा है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। अभियान के अंतर्गत शिविर लगा कर विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

अपर कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के प्रति उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन के 15 विभागों के 67 चिन्हित योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा। कार्यों के प्रति जनता को संतुष्टि मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए ग्राम पंचायतवार एवं वार्डवार शिविर लगाये जा रहे हैं। शिविर में हितग्राहियों का चयन कर उन्हें चिन्हित योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। अपर कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के तैयारियों के संबंध में विधिवत जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश तिवारी एवं समाजसेवी वीरेंद्र वैश्य ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल, विधायक ब्यौहारी शरद कोल एवं अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण तथा कन्या पूजन कर किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने आसपास के विभिन्न ग्रामों से आए लोगों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम का रूपरेखा अनविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी नरेंद्र सिंह धुर्वे ने जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेरणा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के प्रथम चरण में प्राप्त हुए सभी आवेदनों की निराकरण किया जा चुके हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में लगभग 2273 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से लगभग 1200 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है तथा आज 350 लोगों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत समान में आज मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत 48 आवेदकों ने अपने आवेदन दिए हैं, जिनका जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं विधायक ब्यौहारी ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनिवार्य अधिकारी राजस्व नरेंद्र सिंह धुर्वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेरणा सिंह तहसीलदार ब्यौहारी अभयानंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed