February 3, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं

0
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की दी शुभकामनाएं

रायपुर 05 अप्रैल 2023 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

उन्होंने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी सभी विपत्तियों और दुःख को दूर करने वाले हैं। अष्ट सिद्धियों और सभी नौ निधियों से परिपूर्ण हनुमान जी बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी हैं। उनमें ज्ञान, गुण, बल और भक्ति एक साथ दिखाई देते हैं। हनुमान जी के जीवन से हम समर्पण, साहस और बुराइयों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed