February 3, 2026

नवापाराकला में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात

0
नवापाराकला में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात

रायपुर ,08 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रेमनगर विकासखंड के तीन ग्राम पंचायतों में करोड़ों के विकास कार्य की सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में 2.5 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होने वाले नवीन सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया. इससे स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने 1.5 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होने वाले प्री मेट्रिक बालक छात्रावास कोटेया का शिलान्यास किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महगई में 27.2 लाख की लागत से तैयार होने वाले स्टाफ क्वार्टर का लोकार्पण किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed