February 3, 2026

खैरागढ़ उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार

0
खैरागढ़ उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार

पीएचई मंत्री ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 15 साल तक खैरागढ़ की जनता के साथ किया धोखा

राजनांदगांव 03 अप्रैल, 2022। खैरागढ़ उपचुनाव प्रचार के लिए रविवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार जी खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। चुनाव प्रचार के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में दौरा कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती यशोदा वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने खैरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 और वार्ड क्रमांक 14 समेत अन्य वार्डों में चुनाव प्रचार कर आम जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने खैरागढ़ की जनता को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी ने जो घोषणा पत्र जारी किए हैं वह पूरा करके दिखाएंगे।

मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा अब खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास निश्चित तौर पर होगा। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जिसे चुनाव के बाद अमल में लाया जाएगा। वही पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा भाजपा को स्टार प्रचारक के तौर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत अन्य राज्य के नेताओं को बुलाने की जरूरत पड़ रही है। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और ना ही कोई दूरदर्शिता सोच है। इससे साफ है कि भाजपा यहां कितनी कमजोर है। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है।

मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा को जानना चाहिए कि केंद्र की नीतियों के कारण आज महिलाएं परेशान हैं। पहले 2 साल कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन की स्थिति झेलनी पड़ी। कोविड के सेकंड वेव में लोगों को घर तक ही सीमित रहना पड़ा। ऐसे में अब लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। एलपीजी महीने में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है, पेट्रोल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। 12 दिन में 10 बार कीमत में वृद्धि हुई है। भारतीय जनता पार्टी बताए, उसमें महंगाई के विरोध में क्यों बात नहीं करती। रोज पेट्रोल डीजल के भाव 80-80 पैसे बढ़ रहे हैं, भाजपा के नेता मौन क्यों हैं।

वहीं उन्होंने भाजपा की पूर्व सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बरसों से खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग की जा रही थी। लेकिन डॉ रमन सिंह की भाजपा सरकार ने यहां कुछ नहीं किया। डॉ रमन सिंह जी यहां से सांसद रहे, तीन बार के मुख्यमंत्री रहे बावजूद इसके उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। खैरागढ़ की जनता के साथ धोखा किया। लेकिन माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने विकास के हर आयाम को छुए हैं महज 3 साल में हमारी सरकार ने घोषणा पत्र के 36 वादों में से 32 वादे पूरा किए हैं। अब जब खैरागढ़ से कांग्रेस का विधायक बनेगा तो यहां की विकास दुगनी रफ़्तार से होगी। और हमारी घोषणा पत्र के अनुरूप 17 अप्रैल को खैरागढ़ छुईखदान गंडई एक नया जिला बनकर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed