February 3, 2026

अब आईजी सरगुजा का रेंज स्तरीय जनदर्शन प्रत्येक माह के 15 एवं 30 तारीख को

0
अब आईजी सरगुजा का रेंज स्तरीय जनदर्शन प्रत्येक माह के 15 एवं 30 तारीख को

अम्बिकापुर,पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा पूर्व में प्रत्येक सप्ताह के दिन बुधवार को आमजनों पीड़ितों के शिकायत/समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सरगुजा मे जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए आने वाले प्रत्येक माह के 15 एवं 30 तारीख को समय 12.00 बजे से 16.00 बजे तक रेंज स्तरीय जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना निर्धारित किया गया है। उक्त तिथि को शासकीय अवकाश रहने पर अगले कार्य दिवस को उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिस हेतु श्री अजय यादव, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेज अब प्रत्येक माह के 15 एवं 30 तारीख को समय 12.00 बजे से 16.00 बजे तक आमजनों / पीड़ितों के शिकायत समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed