बिहार : मुख्यमंत्री का जापान दौरा 18 से 22 फरवरी तक

0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पांच दिवसीय जापान दौरा 18 से 22 फरवरी के बीच प्रस्तावित है. इस दौरान उनके साथ 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी जा रहा है, जो जापान की राजधानी टोक्यो समेत अन्य शहरों का भ्रमण करेगा और जापान के साथ कई क्षेत्रों में अनेक प्रस्तावों पर सहमति बनेगी.

इस प्रतिनिधिमंडल में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के अलावा मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार व सचिव अतीश चंद्रा, पथ निर्माण के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, आईजी (सुरक्षा) बच्चू सिंह मीणा, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *