February 3, 2026

बिहार : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा का अंतिम संस्कार आज

0
raghunath-jha

पटना : रघुनाथ झा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के उप सभापति मो हारुण रशीद, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, महाचंद्र प्रसाद सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ अनिल कुमार व ई अजीत सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, सांसद मीसा भारती सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि रघुनाथ झा की मृत्यु राजद परिवार के साथ-साथ हमारे परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षति है. इधर, सोमवार को रघुनाथ झा का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया. हवाई अड्डे पर राजद संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, अब्दुल गफूर सहित अन्य नेता उपस्थित थे. इसके बाद पार्थिव शरीर विधानसभा परिसर ले जाया गया.
वहां विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने माल्यार्पण किया.

तेज प्रताप ने पार्थिव शरीर पर ओढ़ाया पार्टी का झंडा : विधान सभा परिसर के बाद पार्थिव शरीर राजद कार्यालय पहुंचा. वहां पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाया. सुबह में पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव अंबा ले जाया जायेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed