February 3, 2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में नपा क्षेत्र में कांग्रेस सदस्यता अभियान का होगा श्री गणेश

0
IMG-20211206-WA0045-1

जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह ने घोषित की समिति

अनूपपुर । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को जी ने नगर पालिका अनूपपुर के लिए सदस्यता अभियान समिति कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी(पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाये जाने के लिए घोषित की है। जिसके परिपालन में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के
अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को जी(विधायक पुष्पराजगढ) द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के सदस्यता समिति का गठन करते हुये निर्देशित किया है कि नगर पालिका के वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं ब्लाक अध्यक्ष वेदक पटेल के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान पूर्ण की जाये। इस सदस्यता अभियान का प्रभारी आशीष त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेस नेता को एवं सह-प्रभारी रामखेलावन राठौर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर को बनाया गया है।इसके साथ ही सदस्य-मंडलम अध्यक्ष-उमेश राय,मंडलम अध्यक्ष-रियाज भाई,सेक्टर अध्यक्ष-पंकज अग्रवाल,सेक्टर अध्यक्ष-लक्ष्मीकांत नामदेव, सेक्टर अध्यक्ष- जीतेंद्र सोनी, सेक्टर अध्यक्ष-संजीव कुमार द्विवेदी, यु.कां.वि.स. अध्यक्ष-राघवेंद्र पटेल के साथ ही वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की है।नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 से लेकर वार्ड क्रमांक 15 तक जिनकी नियुक्ति की गई है उनके नाम इस प्रकार हैं-रामस्वरूप राठौर,रमेश राठौर,पुरुषोत्तम चौधरी,आसिफ भारती, दीपक शुक्ला, अज्जू भाई,राधेश्याम साहू ,पुरुषोत्तम परस्ते,रामाधार बैगा,जाकिर राठौर,लल्लू रौतेल, तौहीद खान(बाबा),सुशील गुप्ता,दीपक गुप्ता, वरुण चटर्जी,श्रीमती मीना सिंह,श्रीमती सरिता सोनी ,धर्मेंद्र सोनी,रूपन राव,सुरेश बर्मन,राघवेंद्र पटेल,मधुलिका यादव,जे.सूर्या राव,ईश्वरी राव,भगवान,आशू सिंह, बद्री तिवारी,विनोद नेताम,शकील खान,शिवांश यादव,कृष्णचंद सोनी,विजय अग्रवाल,रितेश खण्डेलवाल, धीरेंद्र सिंह, संजय सोनी, चंद्र भूषण त्रिपाठी, निरंजन यादव, सत्येंद्र स्वरूप दुबे,रजनी राठौर ,नौशाद खान प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed