February 3, 2026

पदायात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव के साथ सीएम ने लिया जलेबी चौक की जलेबी का स्वाद

0
पदायात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव के साथ सीएम ने लिया जलेबी चौक की जलेबी का स्वाद

भिलाई। महंगाई के खिलाई सीएम भूपेश बघेल ने पद यात्रा की शुरूआत की। पदयात्रा करते हुए सीएम भूपेश बघेल भिलाई के जलेबी चौक पहुंचे। जहां विधायक देवेंद्र यादव के साथ सीएम सहित प्रदेश के कई मंत्रियों ने जलेबी चौक की प्रसिद्ध जलेबी का स्वाद चखा। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौके पर उपस्थित थे।

विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल को भिलाई की प्रसिद्ध जलेबी खिलाया। सभी ने जलेबी का स्वाद चखा और आनंद लिया। इसके बाद जन जागरण पद यात्रा आगे बढ़ाई गई। गौरतलब है कि सीएम भूपेश बघेल ने रविवार की शाम को जनजागरण पद यात्रा की शुरूआत भिलाई से की। इस दौरान उनके साथ भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, गृहमंत्री गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कई मंत्री और विधायक सहित हजारों की संख्या में भिलाई व दुर्ग जिले के कांग्रेस जन शामिल हुए। जन जागरण पद यात्रा के दौरान सीएम ने अगवाई करते हुए शहर के विभिन्न सड़कों और गलियों से होते हुए जलेबी चौक पहुंचे थे। जब जलेबी चौक पहुंचे तो विधायक देवेंद्र यादव ने जलेब चौक की प्रसिद्ध जलेबी का स्वाद चखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed