पुरानी बस्ती में लोगों ने सुनी लोकवाणी

0
पुरानी बस्ती में लोगों ने सुनी लोकवाणी

रायपुर, 14 नवंबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता की 23वीं कड़ी आज प्रसारित हुई। लोकवाणी को रायपुर के पुरानी बस्ती के लोगों ने ध्यान से सुना। लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने उद्यमिता और जन सशक्तिकरण के छत्तीसगढ़ माड्ल को लेकर प्रदेश के विभिन्न इलाकों के लोगों से चर्चा की। लोकवाणी में बताया गया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। कार्यक्रम में उनके छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट और सिंचाई के संसाधनों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी गई। देश में आई. आई. टी., एम्स जैसे संस्थान पंडित नेहरू की देन है। इन संस्थानों से कई महान इंजीनियर, डॉक्टर और वैज्ञानिक देश और दुनिया को मिले है।
लोकवाणी में बताया गया कि शासन की कल्याणकारी, जनहितैषी योजनाओं के जरिए किसानों, वनवासियों, मजदूरों, महिला समूहों और युवाओं को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाई गई है। आजीविका और रोजगार के नवाचार, परम्परागत खेती किसानी के साथ आधुनिक खेती, नई औद्योगिकनीति जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी के लिए रियायते, छत्तीसगढ़ के पर्व त्यौहारों पर अवकाश सहित सामाजिक समरसता पर विस्तार से मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में चर्चा की। लोकवाणी सुनकर पुरानी बस्ती रायपुर की श्रीमती सुनीता शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा हमारे देश की महान विभूतियों के कार्यों एवं विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी में सुधार, गांवों में रोजगार और आजीविका के संसाधनों का विकास और परम्परागत आजीविका में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों के लिए आर्थिक उन्नति के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे किसान, व्यवसायी, युवा सभी खुश हैं। महिलाओं को गौठानों के माध्यम से कई आजीविका के कार्यों से जोड़ा जा रहा है।
इसी तरह रायपुर के श्री सचिन शर्मा ने लोकवाणी सुनकर अपनी प्रतिक्रिया में छत्तीसगढ़ में रोजगार के संसाधनों का विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती, नई औद्योगिकनीति में प्रदेश के युवाओं को बढ़ावा देने, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, वनोत्पादों के प्रसंस्करण, छत्तीसगढ़ के कलाकृतियों, उत्पादों के लिए नये बाजार उपलब्ध कराने के कामों को महत्वपूर्ण बताया। लोकवाणी सुनकर इसी तरह की प्रतिक्रिया रायपुर की भोजकुमारी यदु, आशा चौहान, ममता राय, हरीश तिवारी, विकास यादव, प्रेममोहन मिश्रा, धन्नू यदु, संजय तम्बोली, भोेला, प्रेम मिश्रा, कुलदीप, मल्लिका प्रजापति, अभिनय दुबे सहित अन्य श्रोताओं ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को महत्वपूर्ण एवं सराहनीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed