February 3, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर संरक्षा सेमिनार का आयोजन में किया गया

0
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर संरक्षा सेमिनार का आयोजन में  किया गया

रायपुर : दिनांक 22 अक्टूबर , 2021 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विधुत परिचालन , इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार तथा यांत्रिक विभाग के कर्मचारियों के साथ ऑफलाइन संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन भाटापारा स्टेशन में कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-

स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां , पावर ब्लॉक के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां , शीतकालीन सावधानियां , सिगनलिंग गियर का डिशकनेक्शन एवं रिकनेक्शन, हॉट एक्शल एवं ब्रेक वाइंडिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, तथा आग से बचाव एवं अग्निशामक यंत्र का उपयोग

इस संरक्षा सेमिनार में श्री लोकेश विश्नोई/अपर मंडल रेल प्रबंधक/ परिचालन/रायपुर , डॉ डी. एन बिस्वाल/वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी /रायपुर, श्री किशोर निखारे, मंडल वाणिज्य प्रबंधक /रायपुर, श्री जे के पात्रा/ सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/ रायपुर तथा श्री बी.व्ही.टी राव/ सहायक परिचालन प्रबंधक/ सामान्य/ रायपुर एवं संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, तथा फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 84 लोगों ने ऑफलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया। इस संरक्षा संगोष्ठी में भाग लेने वाले कर्मचारियों के द्वारा कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइन का पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed