February 3, 2026

रवि आर्मो की नियुक्ति से हर्ष

0
IMG-20210821-WA0000-1

बालाघाट,वारासिवनी जवाहर नवोदय विद्यालय के ऊर्जावान शिक्षक श्री रवि आर्मी की नियुक्ति नवोदय विद्यालय स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन में ज्वाइंट सेक्रेट्री के पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय संगठन सचिव मोहम्मद अयाज अंसारी की अनुशंसा पर की इस नियुक्ति से पूरे स्टाफ में एवं भारतवर्ष के समस्त नवोदय विद्यालय के स्टाफ में खुशी की हर्ष की लहर दौड़ गई उनकी नियुक्ति पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री प्रदीप जयसवाल जी ने रविवार को पुष्पगुच्छ प्रदान कर बधाई दिए।
इस अवसर पर विद्यालय यूनिट के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार, उपाध्यक्ष उमेश नागपुरे, सचिव सुनीता सिंह, प्रेस सचिव दीपेश जैन, सह सचिव सीएल देवांगन, कोषाध्यक्ष सतीश संडे, सह कोषाध्यक्ष नुकेश्वर सिंह राजपूत एवं जीएस पारधी, एसके बनिक, बबिता मेरावी उमेश खरे इंदे मरकाम नंदू चौरे रवि लांजेवर श्रीराम गिरिया इत्यादि ने बधाई दी

सद्भावना दिवस मना हर्षोल्लास से

बालाघाट, वारासिवनी नवोदय विद्यालय जैसी अनूठे शैक्षिक संस्थान को देश मे स्थापित कर ग्रामीण प्रतिभा को देश दुनिया में पहचान दिलाने वाले देश के 6वे प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के जन्मदिन को पूरा देश सदभावना दिवस के रूप में मनाता है ,इसी तारतम्य में जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी में सद्भावना दिवस पर 11 बजे माल्यार्पण और वृक्षारोपण* कार्यक्रम आयोजित किया गयाजिसमें परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ ,प्राचार्य महोदया श्रीमती पूनम राज शर्मा के द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा में माल्यापर्ण एवं विभिन्न पौधों को वृक्षारोपण किया गया एवं जिसमे विद्यालय के समस्त स्टाफ इस अवसर पर उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed