अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 47 में महिला मोर्चा  की बैठक संपन्न

0

JOGI EXPRESS

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिविल लाईन मंडल अध्यक्ष नीतू सोनी के नेतृत्व में सिविल लाईन मंडल के अंतर्गत अरविन्द दीक्षित वार्ड क्रमांक 47 में महिला मोर्चा  की बैठक आहूत की गई।
इस बैठक में महिलाओं के अधिकारो से अवगत कराया गया और केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई एवं अधिक से अधिक लोग इस योजनाओं का लाभ ले सके इस बात को ध्यान में रखकर कार्य करना है तथा प्रत्येक बूथ पर 50-50 बहनों को जोड़ना है और चौथी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
इस बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा, श्याम चावला (पार्षद) सुभद्रा तम्बोली, माया शर्मा, उषा राव, पुष्पा चौहान, अनिता यादव, अनिता जॉन, सोना, निर्मला शर्मा, लीला धनकर, ललिता धनकर, अनिता भोई, शीला चक्रवर्ती कुन्ती यादव आदि बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *