December 15, 2025

मुख्यमंत्री वर्चुअल कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले में 122 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 144 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

0
मुख्यमंत्री वर्चुअल कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले में 122 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 144 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

रायपुर, 18 जून 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले में 122 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 144 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन कार्यों में 46 करोड़ 75 लाख रूपये के 41 कार्यो का लोकार्पण और 76 करोड़ 21 लाख रूपये के 103 कार्यो का भूमिपूजन किया गया। 

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुब्रत साहू, रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष  डॉ चरणदास महंत,  सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *