चंदूलाल चंद्राकर और शास्त्री अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंन्द्र यादव

0
चंदूलाल चंद्राकर और शास्त्री अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक देवेंन्द्र यादव

चंदुलाल चंद्राकर अस्पताल में वेंटिलेटर युक्त आईसीयू बनाने करेंगे पहल

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंन्द्र यादव कोरोना निगेटिव होते ही चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल कचांदुर और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां वे डॉक्टरो और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिले।मरीजो का हालचाल जाना।चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में आईसीयू वार्ड बनाया जाएगा।वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड बनाने और अस्पताल में बेड बढ़ाने के विषय पर चर्चा की गई। अस्पताल के सभी बेड में ऑक्सीजन की व्यवस्था करने जैसे कई जरूरी विषयों पर लंबी चर्चा की गई।
गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उनके परिवार के कई सदस्य अभी भी अस्पतालों में भर्ती है। विधायक श्री यादव कोविड नेगेटिव होते ही चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल की व्यवस्था देखने पहुंचे। जहाँ उन्होंने इलाज के लिए भर्ती मरीजों से मिले और उनका हलाचाल जाना। बेहतर इलाज मिल रहा है कि नहीं क्या समस्या आरही है आदि जानकारी ली।
इसके बाद पूरे अस्पताल का बारिकी से निरीक्षण किया। साथ ही जिला व निगम प्रशासन के अधिकारियों से मिले और अस्पताल में और बेहतर व्यवस्था बनाने। मेन पावर बढ़ाने आदि विषयों पर लंबी गहन चर्चा की। इस दौरान विधायक श्री यादव ने चर्चा कर चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में जल्द आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने की बात कही। इसके लिए शासन से वे मांग करेंगे और जल्द वेंटिलेटर युक्त आईसीयू वार्ड बनाने की पहल की जाएगी। अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाने रूप रेखा तैयार किए गए।

और खरीदे जाएंगे ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन
कोविड केयर सेंटर में मरीजों के इलाज में उपयोगी कुछ नई मशीन आई है। इन मशीनों का भी निरीक्षण किया। यहाँ ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन और खरीदने पर चर्चा की गई। और इसके साथ ही बेड की क्षमता बढ़ाई जाएगी।सभी बेड ऑक्सीजन युक्त किया जाएगा। ताकि कोई भी पेसेंट आये तो ऑक्सीजन तुरंत दिया जा सके।
बॉक्स
आईसीयू की जरूरत है। जल्द आइसीयू स्टेबलिश किया जाएगा। ऑक्सीजन कंसन्ट्रेशन मशीन के उपयोग और लाभ की भी जानकारी ली गई और नई मशीन मंगाई जाएगी। मेन पावर बढ़ाने पर चर्चा की गई और पेसेंट के मरीजों को समय पर जानकारी मिल सके। परिजन परेशान ना हो। उनके परिजन जो भर्ती है उनकी पुरी जानकारी मिले ऐसे बेहतर स्वाद स्थपित करने पर भी जोर दिया गया।

इसके बाद विधायक श्री यादव शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचे। यहा का भी उन्होंने निरीक्षन किया। यहाँ पेसेंट के लिए 56 बेड की व्यवस्था है। साथ ही ऑक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था है कि नही।इसकी भी जानकारी ली। डॉक्टरों को क्या मदद चाहिए।इस विषय पर डॉक्टरों से चर्चा किए साथ ही डॉक्टरो का हौसला बढ़ाया। विधायक श्री देवेंन्द्र यादव ने कहा कि कंधे से कढ़े मिला कर मैं हमेशा आप सब के साथ खड़ा रहूंगा। हम सब मिल कर कोरोना को हराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed