भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का रायपुर आगमन 14 दिसम्बर को हुआ सुनिश्चित

0

JOGI EXPRESS

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की  राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन  14 दिसम्बर को सुबह 11 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेगी। विमानतल पर उनका भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया की  भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री पूनम महाजन भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में  दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक , पार्टी पदाधिकरी व युवा मोर्चा के सदस्यों से मुलाकात करेंगी। दोपहर 01ः30 बजे युवा मोर्चा के कार्यकताओं की रैली के साथ इंडोर स्टेडियम के लिए रवाना होगी। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 25 दिसंबर जन्मदिवस के अवसर पर के युवा मोर्चा 10 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में सुशासन युवा महोत्सव के रूप में मनाऐंगा, इस परिपेक्ष में  पूनम महाजन  इंडोर स्टेडियम रायपुर में 10 हजार युवाओं को संबोधित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *