December 14, 2025

तेलीबांधा तालाब में लोगों ने सुनी लोकवाणी

0
तेलीबांधा तालाब में लोगों ने सुनी लोकवाणी

रायपुर 14 मार्च 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी आज यहां राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में लोगों ने ध्यान से सुनी। मुख्यमंत्री जी ने रेडियो वार्ता मातृशक्ति माताओं-बहनों और बेटियों, दाई-दीदी पर केन्द्रित थी। जिसमें महिलाओं की अधिकारों की रक्षा के लिए उनके आत्म सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा दी गई। रेडियो वार्ता में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, ग्रामीण आजीविका मिशन, सुराजी गांव योजना, महिला कोष, सक्षम योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित महिलाओं के लिए संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। रेडियो वार्ता सुनने के बाद न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर की सुहागा कुर्रे ने बताया कि रेडिया वार्ता लोकवाणाी में मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की जानकारी दी गई, जो काफी महत्वपूर्ण है। महिलाओं को सुपोषण अभियान का भरपूर फायदा उठाना चाहिए। इससे महिलाओं और बच्चों में कुपोषण और एनीमिया से पूरी तरह मुक्ति मिल सकती है। प्रदेश में योजना से लाखों महिलाओं और बच्चों को कुपोषण दूर किया गया है। इसी तरह से राजेन्द्र नगर की सोनकुंवर और कुमारी ने ग्रामीण आजीविका मिशन बिहार से गरीब महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के प्रयासों को सराहनीय बताया है। इसी प्रकार आरंग के श्री कल्लू राम ने बताया कि सुराजी गांव योजना के माध्यम से बनाए गए गौठानों में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। रेडियो वार्ता में इसी तरह के विचार कालीबाड़ी के हेमंत, कचना के दिव्यांश और शंकर नगर के रोमेश ने व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed