February 3, 2026

महिला उत्पीड़न की मामले की हो उच्च स्तरीय जांच : लता उसेण्डी

0
महिला उत्पीड़न की मामले की हो उच्च स्तरीय जांच :  लता उसेण्डी

रायपुर। पूर्व मंत्री व महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी लता उसेंडी ने हाउसिंग बोर्ड में पदस्थ महिला कर्मचारियों पर हो रहे प्रताड़ना को गंभीरता से लिया।भाजपा महिला मोर्चा ने मांग  कि पदस्थ एक अधिकारी  के द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामले में तत्काल मामला दर्ज होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग के आला अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखित सूचना के बाद भी अब तक महिलाओं को न्याय नहीं मिल पाया है। इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करते दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि महिलाओं को न्याय मिल सके और उनमें कार्य स्थल पर सुरक्षा को लेकर कार्य किया जा सके। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के आला अधिकारियों पर मामले में संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
पूर्व मंत्री सुश्री उसेंडी ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश की सरकार महिला स्वाभिमान की रक्षा नही कर पा रही है  और दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है इस संबंध में राज्य महिला आयोग में भी पत्र लिखकर विभाग से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। विभाग के आला अधिकारियों का मौन कई प्रश्न को जन्म देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed