February 3, 2026

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अम्बिकापुर से किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

0
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अम्बिकापुर से किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

अम्बिकापुर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव आज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने बच्चों को पोलियो की ख़ुराक पिलाकर प्रदेशव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 5 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर पोलियो की ख़ुराक अवश्य दिलवाएं एवं पोलियो मुक्त भारत को बरकरार रखें। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों, एएनएम, मितानिनों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी इस अभियान के तहत जन-जन तक पहुँच सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश प्रदान किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed