Day: May 15, 2020

डॉ. हर्षवर्धन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 32 वें राष्ट्रमंडल स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रमंडल...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल राज्य के श्रमिकों की वापसी के लिए अब तक 29 ट्रेनों का इंतजाम,रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव भाटापारा चांपा के रेल्वे स्टेशनों में विशेष इंतजाम

      रायपुर,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर लाकडाउन में अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर अब तक कुल 29 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की जा चुकी है।       इन स्पेशल ट्रेनों में अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, छात्रों, संकटापन्न और चिकित्सा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ वापसी वापसी का सिलसिला बीते 11 मई से शुरू भी हो गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले श्रमिकों किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। स्पेशल ट्रेन पहुचनें पर राज्य के निर्धारित स्टेशनों में थर्मल स्क्रीनिंग, भोजन पानी तथा उन्हें अपने गंतव्य स्थान पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था भी संबंधित जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। ग्राम पंचायतों में इन श्रमिकों के लिए क्वारेंटाइन सेंटरों बनाए गए हैं। गांव पहुंचने पर इन सेन्टरों में श्रमिकों के रहने और भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर श्रम विभाग के अधीन गठित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा अभी तक नोडल अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 ट्रेनों में आने वाले 11 हजार 946 श्रमिकों के लिए छह रेल्वे मण्डलों को कुल 71 लाख 93 हजार 230 रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।       इन 29 स्पेशल ट्रेनों में अहमदाबाद गुजरात से बिलासपुर के लिए दो ट्रेन, अमृतसर पंजाब से बिलासपुर-चांपा, लखनऊ उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, नम्बूर विजयावाड़ा आन्ध्रप्रदेश से बिलासपुर, लिगंमपल्ली हैदराबाद तेलंगाना से बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और विरामगम अहमदाबाद से बिलासपुर-चांपा ट्रेनों में श्रमिकों की वापसी सकुशल अपने घर वापसी हो चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में जो स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित हैं उनमें 15 मई को लखनऊ उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, खेड़ा नाडियाड गुजरात से बिलासपुर-चांपा और दिल्ली से बिलासपुर ट्रेनों का छत्तीसगढ़ आगमन प्रस्तावित है। इसी तरह 16 मई को साबरमती अहमदाबाद गुजरात से बिलासपुर-चांपा, कानपुर उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग और भोपाल से रायपुर, बिलासपुर ट्रेन आएगी। 17 मई को लखनऊ उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, इलाहाबाद उ.प्र. से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, वाइजैग आन्ध्रप्रदेश से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा तथा खेड़ा नाडियाड गुजरात से रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर और चांपा स्टेशन ट्रेन पहंुचेगी। 18 मई को मुज्जफरपुर बिहार से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, हैदराबाद तेलंगाना से दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, इलाहाबाद उ.प्र. से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग और विरामगम अहमदाबाद गुुजरात से भाटापारा बिलासपुर, चांपा स्टेशन स्पेशल ट्रेन का आगमन होगा। श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 19 मई को मेहसाणा गुजरात से बिलासपुर-चांपा, दिल्ली से बिलासपुर, रायपुर, पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर ट्रेन पहुचेंगी। 20 मई को लखनऊ उ.प्र. से बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, 21 मई को मुम्बई महाराष्ट्र से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, पूणे महाराष्ट्र से दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और 22 मई को बैंगलौर कर्नाटक से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर स्टेशन  ट्रेन पहुंचेगी।       राज्य सरकार ने इन ट्रेनों में सफर के लिए ऑनलाइन लिंक भी जारी किया है http:cglabour.nic.in/covid19MigrantRegistrationService.aspx  इस लिंक में एप्लाई कर लोग इन ट्रेनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ वापस आ सकेंगे। इसके अलावा 24 घंटे संचालित हेल्पलाइन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-21800, 75878-22800, 96858-50444, 91092-83986 तथा 88277-73986 पर संपर्क किया जा सकता है।

अमानक उर्वरक डी.ए.पी. एवं सिंगलसुपर फास्फेट का भण्डारण एवं विक्रय प्रतिबंधित दो उर्वरक कंपनियों एवं संग्रहण प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

फाइल फोटो क्रेडिट बाय गूगल रायपुर रासायनिक उर्वरक डी.ए.पी. निर्माता कंपनी इंडियन पोटाश लिमिटेड तथा रासायनिक उर्वरक सिंगल सुपर निर्माता...

मुख्यमंत्री सहायता कोष में राज्य वक्फ बोर्ड, वक्फ संस्थाओं के मुतवल्ली कमेटी एवं मुस्लिम समाज ने दिया 6 लाख 786 रूपए का अर्थिक सहयोग, देश-दुनिया को कोरोना से निजात दिलाने दुआ की अपील

रायपुर, मुख्यमंत्री सहायता कोष में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्थित विभिन्न वक्फ संस्थाओं के मुतवल्ली कमेटी...

मुख्यमंत्री से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनवानी ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी...

मुख्यमंत्री सहायता कोष: मुख्यमंत्री को राज देवांगन समाज ने 1.03 लाख रूपए का चेक सौंपा

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में रायपुर राज देवांगन समाज के पदाधिकारियों...

मुंबई, पुणे और बेंगलुरू में फंसे 4195 श्रमिकों की होगी वापसीमुंबई, पुणे और बेंगलुरू से श्रमिकों को लाने स्पेशल ट्रेनों की स्वीकृति

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयास से देश के विभिन्न राज्यों से छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को विशेष टेªन...

पढ़ई तुंहर दुआर’: सिर्फ एक क्लिक पर बच्चों को शिक्षा ऑनलाइन कक्षा में पढ़ाई के साथ प्रश्नोत्तरी भी हिंदी में नीतू यादव, गणित में प्रियंका नॉरंगे और रसायन शास्त्र में दामिनी देवांगन विजेता

फ़ोटो क्रेडिट बाय गूगल रायपुर, ’पढ़ई तुंहर दुआर’ कार्यक्रम में ऑनलाइन शिक्षा का लाभ सरकारी स्कूल और निजी स्कूल के...