Day: September 3, 2020

गोधन न्याय योजना संचालन के लिये बनाया गया एप : विक्रेता भी देख सकेंगे बेचे गये गोबर की मात्रा व उसके भुगतान की जानकारी

रायगढ़,गोधन न्याय योजना के संचालन को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिये चिप्स के द्वारा एक विशेष एप विकसित किया गया है। जिसके माध्यम से योजना से जुड़े सभी लोग गतिविधियों का अवलोकन कर सकेंगे। वर्तमान में इसका संचालन एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जा  रहा है जिसे और अधिक यूजर फ्रैडली बनाने के लिये यह एप बनाया गया है। इसके संचालन हेतु प्रत्येक गौठान में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा।  इस एप में यह व्यवस्था है कि गोबर विक्रेताओं का पंजीयन डेटा संधारित रहेगा तथा खरीदी उपरांत सिर्फ उसकी मात्रा की एन्ट्री करनी होगी। दिनांक 6 सितंबर से गोबर की खरीदी चिप्स की एप के माध्यम से ही की जायेगी। जिन विक्रेताओं का पंजीयन नही हुआ है उनका पंजीयन भी तत्काल गोठान में ही किया जा सकेगा और उसके बाद खरीदी की जा सकेगी।इस एप में गोबर स्व-सहायता समूहों को देने, उनसे खाद प्राप्त करने और खाद का विक्रय करने के माड्यूल भी जोड़े जा रहे हैं जिससे पूरी योजना का ठीक प्रकार से क्रियान्वयन हो सके और उसकी मानिटरिंग की जा सके। चिप्स द्वारा एक हितग्राही एप भी बनाया है जिसे डाउनलोड करके गोबर विक्रेता उनके द्वारा बेचे गए गोबर और उन्हें प्राप्त बैंक भुगतान की जानकारी वे देख सकेंगे। एप के संचालन हेतु प्रत्येक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री ने कहा बाढ़ से प्रभावित सभी को दी जाएगी हर संभव राहत

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ और अतिवर्षा से प्रभावित सभी परिवारों की हर संभव...

कांकेर : गिरदावरी के लिए खेतों में पहुंचे प्रभारी सचिव और कलेक्टर

कांकेर ,जिले के प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन और कलेक्टर श्री के.एल.चौहान आज चारामा , भानुप्रतापपुर तथा दुर्गुकोंदल  तहसील के विभिन्न गांवों में किसानों के ‌खेत तक पहुंच कर गिरदावरी कार्य का‌ जायजा लिया तथा किसानों को लाभकारी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके द्वारा चारामा तहसील के ग्राम बारगरी (नवापारा) एवं कांटागांव , भानुप्रतापपुर के सेलेगांव और दुर्गुकोंदल तहसील के ग्राम खुंटगांव एवं कोंडे में किसानों के ‌खेत तक पहुंच कर गिरदावरी कार्य का‌ अवलोकन किया । इस दौरान उन्होंने किसानों से ‌बातचीत कर उन्हें पड़ती भूमि में कोदो, कुटकी, रागी (मड़िया ) , भुट्टा आदि फसलों की ‌खेती करने, कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।      प्रभारी सचिव श्री धनंजय देवांगन और कलेक्टर श्री के.एल.चौहान ने चारामा तहसील के ‌ग्राम कांटागांव के प्रगतिशील किसान भुजबल साहू के खेत में की जा रही केला एवं सब्जी  की खेती का अवलोकन  किया तथा उन्हें मछली पालन का कार्य भी अच्छे ढंग से ‌करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने यहां ग्रामीणों से चर्चा की तथा उनके फौती, नामांतरण इत्यादि समस्याओं के संबंध में पूछताछ किया। योगेश कुमार कोमरा पिता नवल सिंह ठाकुर का फौती प्रकरण  अविलंब निपटाने के निर्देश दिए गए । भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम सेलेगांव में  पुष्पा मार्गिया द्वारा किये‌ जा रहे श्री विधि की खेती और जेना बाई तारम के टिकरा जमीन में भुट्टा की खेती का अवलोकन किया गया। गिरदावरी कर‌ रहे पटवारी द्वारा बताया गया कि सेलेगांव का कुल रकबा 494.91 हेक्टेयर है जिसमें से 21.98 हेक्टेयर पड़ती भूमि है। प्रभारी सचिव और कलेक्टर ने उन्हें गिरदावरी कार्य में पड़त भूमि का भी उल्लेख करने निर्देशित किया गया ।        प्रभारी सचिव श्री देवांगन और कलेक्टर श्री चौहान ने दुर्गुकोंदल तहसील के ग्राम खुंटगांव और कोंडे में भी किसानों के ‌खेत तक जाकर गिरदावरी कार्य का‌ जायजा लिया गया। इस दौरान उनके द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर राजीव गांधी ‌किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना में राशि के भुगतान की जानकारी ली गईं । इस अवसर पर चारामा के एस.डी.एम.सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य,  भानुप्रतापपुर के एस.डी.एम.प्रेमलता मंडावी, तहसीलदार आनंद नेताम, दुर्गुकोंदल के तहसीलदार लोमेश मिरी, कृषि विभाग के उप संचालक ‌एन. के.नागेश, पशुधन विकास विभाग के उप संचालक एल.पी.सिंग , उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक व्ही.के.गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुगम यातायात और सौन्दर्यीकरण के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठान निभाए सहभागिता: जयसिंह अग्रवाल

रायपुर, प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिले में लोगों के लिए यातायात को...

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राजनांदगाँव की पूर्व महापौर शोभा सोनी के निधन पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी और सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों की प्रदेश इकाइयों ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राजनांदगाँव की...

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी श्री नारायण गुरु जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

File Photo नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज श्रद्धेय स्वामी श्री नारायण गुरु जी की...

डॉ. हर्षवर्धन ने स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की कार्यकारी निदेशक के साथ डिजिटल तरीके से परस्पर संवाद किया

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज यहां स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की कार्यकारी निदेशक...

मिशन कर्मयोगी सरकार में मानव संसाधन प्रबंधन कार्य प्रणाली में मौलिक सुधार लाएगा : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : श्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा कि सिविल सर्विस क्षमता निर्माण के लिए...

कोविड-19 समाधानों का संयुक्त रूप से पता लगाने के लिए भारत-अमेरिका वैज्ञानिकों की 11 टीमों का चयन किया गया

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के वैज्ञानिकों की 11 टीमें जल्द ही नोवेल आरंभिक डायग्नोस्टिक जांचों, एंटीवायरल थेरेपी, ड्रग...

You may have missed