WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

भाजपा कई दशको तक विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाये: यही जनादेश है और यही सर्वे का परिणाम भी कहता है - Jogi Express
June 3, 2024

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SELECT wp_posts.* FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (22) ) AND wp_posts.post_type = 'nav_menu_item' AND ((wp_posts.post_status = 'publish')) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.menu_order ASC

भाजपा कई दशको तक विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाये: यही जनादेश है और यही सर्वे का परिणाम भी कहता है

0

रायपुर/04 जून 2020। भाजपा द्वारा विष्णु देव साय की नियुक्ति के बाद मिशन 2023 के बड़े-बड़े दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2023 को लेकर भाजपा के किये गये तमाम दावो को छत्तीसगढ़ का जनमानस और कांग्रेस खारिज करती है। 15 साल भाजपा ने छत्तीसगढ़ में लूट, फरेब और कुशासन की राजनीति की और जमकर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की। पूरे छत्तीसगढ़ को 15 साल भाजपा शासनकाल में कुपोषण का शिकार होने के लिये, गरीबी का शिकार होने के लिये मजबूर किया गया। 15 साल तक किसान कर्ज के बोझ में दबकर आत्महत्या करते रहे। भाजपा का 2100 रू. समर्थन मूल्य और 300 रू. 5 साल तक बोनस नहीं मिला तो भाजपा के बड़े-बड़े दावे और उन खोखले वादों की हकीकत को छत्तीसगढ़ की जनता ने समझ बुझकर भाजपा को 15 साल के शासनकाल के बाद 15 सीटें देकर विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। भाजपा कई दशकों तक विपक्ष की सकारात्मक भूमिका को ठीक से निभाये। सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाये ये समय की आवश्यकता है। यही छत्तीसगढ़ का जनादेश है और यही जनादेश रहेगा। भाजपा इसे समझ ले बेहतर होगा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में किसान मजदूर सुुखी और खुशहाल हैं। किसानों को धान का दाम 2500 रू. कांग्रेस ने दिया है। किसानों की कर्जमाफी की है। तमाम आर्थिक कठिनाईयों के बावजूद किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 5700 करोड़ देने का फैसला लिया गया और 1600 करोड़, दिये गये। उससे कांग्रेस के प्रति समर्थन बना है। छत्तीसगढ़ में मजदूरों को मनरेगा में देश में सबसे ज्यादा काम मिल रहा है। किसान, मजदूरों की तरक्की के साथ-साथ छत्तीसगढ़ का व्यापार, व्यवसाय भी तरक्की कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जिस तरीके से केन्द्र की आर्थिक नीतियां लगातार देश को तबाह कर रही है और जिस तरीके से धान के समर्थन मूल्य में सिर्फ 53 रू. वृद्धि की गयी है, जबकि छत्तीसगढ़ धान उगाने वालों का किसानों का प्रदेश है। इन सारे मुद्दों पर पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति नाराजगी है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया। जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में लाखों प्रवासी मजूदरों के आने के बाद भी प्रभावितों की संख्या कुछ सौ तक ही पहुंची है। जिस तरीके से केन्द्र सरकार ने कोरोना से निपटने में लापरवाही बरती। जबकि देश में कोरोना को लेकर जो अराजकता मोदी सरकार ने पैदा की। नमस्ते ट्रम्प का आयोजित किया 24 फरवरी को जबकि 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आ गया था। मध्यप्रदेश में निर्वाचित सरकार को गिराया गया। 23 मार्च को मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह ने शपथ ली और 24 मार्च से लाकडाउन किया गया। पीपीई किट घोटाला, टेस्ट किट घोटाला जिस तरीके से घोटाले भ्रष्टाचार कोरोना के आपदा काल में हुये है। मोदी जी ने कहा कोरोना को आपदा नहीं अवसर समझे। मोदी जी का संदेश भाजपा के नेता समझ गये। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का त्यागपत्र हुआ तो इससे ध्यान हटाने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार पर भाजपा झूठे निराधार आरोप लगा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कोरोना की क्या स्थिति है मध्यप्रदेश में भाजपा शासित प्रदेश में, गुजरात में क्या स्थिति है भाजपा अपने गिरेबान में झांक कर देखें। छत्तीसगढ़ में तो क्वारेंटाईन सेंटर पूरी तरीके से गांवों की व्यवस्था में बनाये गये है। गांव के स्कूलों में बनायें गये है। समधी से ज्यादा सम्मानित कौन होता है, छत्तीसगढ़ में तो परंपरा है कि बारात भी आती है तो बारात को भी स्कूल में रूकाया जाता है। क्वारेंटाईन सेंटर में गांव के लोग व्यवस्था करते है, क्वारेंटाइन सेंटरों में जो लोग है, उन्हीं के गांव के बेटे है ये लोग जो कमाने खाने बाहर गये थे। क्वारेंटाइन सेंटरों में अव्यवस्था के विपक्ष के आरोप पूरी तरीके से असत्य है, निराधार है, स्तरहीन राजनीति के कारण लगाये जा रहे है।
कोरोना के समय सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर विष्णु देव साय पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कोरोना के कारण भाजपा नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पर जो झूठे निराधार आरोप लगाये थे, उनको भी जरा याद कर लें। इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जब एक शोक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे और प्रवासी श्रमिकों के शिविर चले गए थे तो भाजपा नेताओं ने झूठे निराधार बयान जारी किए थे। लेकिन आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ अनुराग सिंह देव सरगुजा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निश्चल सिंह और अन्य नेताओं के प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष के ग्राम बगिया स्थित निवास की यह तस्वीर स्पष्ट यह प्रदर्शित करती है कि भाजपा नेता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे। अब यह तस्वीर स्पष्ट दिखाती है कि भाजपा नेताओं के खाने के दांत कुछ और हैं और दिखाने के दांत कुछ और।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को देश में अच्छे मुख्यमंत्रियों में टाॅप-2 में स्थान मिलने पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और छत्तीसगढ़ वासियों में उत्साह है। खुशी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सर्वे में देश के टॉप-2 मुख्यमंत्रियों में स्थान मिलने पर पूरे प्रदेश के कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए रायपुर आना चाहते हैं। प्रदेश की जनता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को सम्मानित किये जाने से खुशी की लहर दौड़ गई है और प्रदेश की जनता भी अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहती है। लेकिन कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के कारण यह नहीं किया गया। भाजपा को प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए जनता ने चुना है और भाजपा से आशा है कि वह जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाएगी। फोटो से तो यही स्पष्ट है कि भाजपा पूरी तरीके से गैर जिम्मेदार है और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर विषयों में भी भाजपा शीर्ष नेतृत्व नियमों का उल्लंघन कर रहे है।

WordPress database error: [Error writing file '/tmp/MYXJffn4' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_posts.ID FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND wp_posts.ID NOT IN (87194) AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (9) ) AND ((wp_posts.post_type = 'post' AND (wp_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.post_date DESC LIMIT 0, 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *