WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

भाजयुमो जुटा सदस्यता अभियान में, दल के साथ देश के दूत बन हमे काम करना है – विक्रांत सिंह - Jogi Express
May 9, 2024

WordPress database error: [Can't create/write to file '/tmp/#sql_2d884_2.MYD' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SELECT wp_posts.* FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (22) ) AND wp_posts.post_type = 'nav_menu_item' AND ((wp_posts.post_status = 'publish')) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.menu_order ASC

भाजयुमो जुटा सदस्यता अभियान में, दल के साथ देश के दूत बन हमे काम करना है – विक्रांत सिंह

0

अमित, बने सदस्यता प्रभारी सुमित सह सदस्यता प्रभारी

रायपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला की बैठक 12 जुलाई को शुक्रवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई व सदस्यता प्रभारी नियुक्त किये गए। बैठक में विशेष रूप से संगठन महामंत्री पवन साय, जिला सदस्यता प्रभारी सत्यम दुवा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजयुमो जिला प्रभारी योगी अग्रवाल , अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहे।
संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मंडल स्तर पर नियुक्त सदस्यता प्रभारियों से बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को बेहतर तरीके से करने मार्गदर्शन दिया और इस अभियान में पूरी ताकत के साथ जूठने व इसे सफल बनाते हुए पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने कहा।
रायपुर जिले के सदस्यता प्रभारी सत्यम दुवा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को इस अभियान से संबंधित तकनीकी जानकारियां दी। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में भाजयुमो की महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ इस अभियान में लक्ष्य से बढ़कर कार्य करने के लिए भाजयुमो की चर्चा होनी चाहिए।

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजयुमो सदस्यता प्रभारी विक्रांत सिंह ने कहा कि रायपुर जिले के कार्यकर्ताओ से ही प्रदेश में संदेश जाता है और महत्वपूर्ण जिला होने के कारण इस अभियान को लेकर राजधानी से पूरे प्रदेश में सकारात्मक संदेश जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजयुमो सदस्यता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लक्ष्य प्राप्त करेगा। दल के साथ देश के दूत बनकर हमे काम करना है। यही संदेश लेकर के हमे अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को हमारी विचारधारा के साथ जोड़ना होगा। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने जुट जाने का कहा साथ ही लक्ष्य तय कर उसे पूरा करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओ से एक आदर्श प्रस्तुत करने की बात कही है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय ने भाजयुमो को मिले लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने और सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की।

भाजयुमो रायपुर शहर जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी अमित मैशेरी और सहप्रभारी सुमित शर्मा को नियुक्त किया गया है। सदस्यता अभियान के बेहतार संचालन के लिए इस बैठक के माध्यम से सभी 16 मंडलों के प्रभारी भी नियुक्त किये गए है।
भाजयुमो सदस्यता प्रभारी अमित मैशेरी ने बताया कि सदस्यता अभियान 2019 कार्यक्रम के तहत प्राथमिक सदस्यता 06 जुलाई से 11 अगस्त तक होगी। सदस्यता ऑनलाइन, मोबाइल (8980808080) में निशुल्क मिस्ड कॉल एवं सदस्यता पत्रक द्वारा प्राप्त की जा सकेगी।
बैठक में महामंत्री सचिन मेघानी, डॉ उपेंद्र त्रिवेदी, विभोर शुक्ला, विशेष शाह, विजय व्यास, उमेश घोरमोड़े, फणीन्द्र तिवारी, प्रणय तिवारी, सौरभ जैन, दीपक तन्ना, नासिर खान, सहित मंडल अध्यक्ष महामंत्री व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WordPress database error: [Error writing file '/tmp/MYQqLfo7' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_posts.ID FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND wp_posts.ID NOT IN (38269) AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (9) ) AND ((wp_posts.post_type = 'post' AND (wp_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.post_date DESC LIMIT 0, 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *