WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

जीवन की सुरक्षा और खुशहाल भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: पर्यावरण मंत्री अकबर - Jogi Express
May 13, 2024

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SELECT wp_posts.* FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (22) ) AND wp_posts.post_type = 'nav_menu_item' AND ((wp_posts.post_status = 'publish')) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.menu_order ASC

जीवन की सुरक्षा और खुशहाल भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी: पर्यावरण मंत्री अकबर

0

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी अनमोल है प्रकृति संग संतुलन बनायें‘ विषय पर संगोष्ठी संपन्न

रायपुर, 05 जून 2022/ वन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने विरासत में स्वस्थ्य और स्वच्छ वातावरण सौंपा है। हम सब का दायित्व है कि उसे और बेहतर बनाते हुए भावी पीढ़ी को सौंपें। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्राकृतिक संपदाओं का आवश्यकतानुसार और विवेकपूर्ण उपयोग पर विशेष बल दिया।

पर्यावरण मंत्री श्री अकबर ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘पृथ्वी अनमोल है प्रकृति संग संतुलन बनायें‘ विषय पर आधारित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति और जीवन के बीच गहरा संबंध होता है। इसके संरक्षण तथा संवर्धन में ही जीवन की सुरक्षा और हमारे भविष्य की खुशहाली निर्भर है। वर्तमान में पर्यावरण का संरक्षण व प्रदूषण पर रोकथाम अत्यंत आवश्यक है और इसमें हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए।

पर्यावरण मंत्री श्री अकबर ने आगे कहा कि हम प्रकृति के साथ तालमेल बनाए रखकर ही चिरस्थायी विकास कर सकते है। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री श्री अकबर ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सत्यनाराण शर्मा ने कहा कि प्रकृति हमारी धरोहर है और इसे बचाने के लिये पूरे विश्व को एक जुट हो कर सामूहिक प्रयास करना होगा। कार्यक्रम को प्रमुख वक्ता डॉ.के. सुब्रमणियम ने कहा कि वन और पर्यावरण प्रकृति प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है। वन हजारों किस्म के प्रजातियों के जीव-जन्तुओं के लिए संतुलित वातावरण उपलब्ध कराते हैं। इसके संरक्षण और संवर्धन पर ही हम सबकी भलाई निहित है।

स्वागत भाषण देते हुए मण्डल के सदस्य सचिव श्री आर.पी. तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है। हर नागरिक को इसमें भागीदार बनना होगा। श्री तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा राज्य शासन के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत् कार्यवाही की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहर रायपुर, दुर्ग-भिलाई, कोरबा एवं रायगढ़ में सतत् परिवेशीय वायु गुणवत्ता मापन हेतु मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। साथ ही राज्य के 05 प्रमुख नदियों महानदी, शिवनाथ, खारून, हसदेव एवं केलो नदी के जल गुणवत्ता के सतत् मापन हेतु मॉनिटरिंग स्टेशन के स्थापना का कार्य किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा सेक्टर 19 अटल नगर, नवा रायपुर में आधुनिक केन्द्रीय पर्यावरण प्रयोगशाला का स्थापना कार्य प्रगति पर है। जिसमें पर्यावरण के विभिन्न घटकों की विश्वस्तरीय जांच की सुविधा होगी। कार्यक्रम में माइम शो के जरिए भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। मण्डल द्वारा प्रातः 6 बजे साईकिल रैली आयोजित की गई। जिसे संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने हरी झण्डी दिखाई। रैली में लगभग 350 स्कूली एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।

WordPress database error: [Error writing file '/tmp/MYDgBuqM' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_posts.ID FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND wp_posts.ID NOT IN (124373) AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (9) ) AND ((wp_posts.post_type = 'post' AND (wp_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.post_date DESC LIMIT 0, 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *