WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

माँ दंतेश्वरी के दर्शन पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की चार दिवसीय पदयात्रा सम्पन्न हुई - Jogi Express
May 9, 2024

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SELECT wp_posts.* FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (22) ) AND wp_posts.post_type = 'nav_menu_item' AND ((wp_posts.post_status = 'publish')) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.menu_order ASC

माँ दंतेश्वरी के दर्शन पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की चार दिवसीय पदयात्रा सम्पन्न हुई

0

माँ दंतेश्वरी के चरणों ने अपना शीश नवाया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने

माँ दंतेश्वरी से छत्तीसगढ़ में शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की

रायपुर/ 12 अक्टूबर 2021। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ में शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की मनोकामना लेकर कोण्डागांव के शीतला मंदिर से दंतेश्वरी माता मंदिर तक चार दिवसीय पदयात्रा किये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की यात्रा आठ अक्टूबर शुक्रवार को माता शीतला मंदिर कोण्डागांव से पदयात्रा से आरंभ हुई जो ग्राम भानपुरी जिला बस्तर पहुँची। नौ अक्टूबर को भानपुरी से पदयात्रा प्रारंभ होकर पंडरीपानी पहुंची। पण्डरीपानी जिला बस्तर से पदयात्रा प्रारंभ होकर ग्राम डिलमिली पहुँची।ग्राम डिलमिली जिला बस्तर से पदयात्रा आरंभ होकर गीदम जिला दंतेवाड़ा पहुंची जहाँ यात्रा का स्वागत दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, छबीन्द्र कर्मा ने किया। पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं पदयात्रीयो को रास्ते के किनारे मे पेड़ के नीचे ही विश्राम किया करते थे। पूरी यात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में पदयात्रियों ने कोविड नियमो का पालन करते हुवे पदयात्रा में शिरकत किये।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि पदयात्रा के दौरान ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर एक दिवसीय मौन-व्रत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम दंतेवाड़ा में शामिल हुवे एवं गीदम तक पदयात्रा की। आज ब्रम्ह मुहूर्त में गीदम से पदयात्रा प्रारंभ होकर आज सुबह छः बजे माँ दंतेश्वरी के आरती में शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा माँ दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गयी और माँ दंतेश्वरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द्र पाढ़ी बस्तर जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, शिशिर श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि दशरथ नेताम व कोंडागांव से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन प्राप्त किये।

WordPress database error: [Error writing file '/tmp/MYteMNm7' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_posts.ID FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND wp_posts.ID NOT IN (113593) AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (9) ) AND ((wp_posts.post_type = 'post' AND (wp_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.post_date DESC LIMIT 0, 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *