धनतेरस आज, जानिए क्या है महत्व

0

कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस कहते हैं। आज के दिन भगवन धन्वन्तरी की पूजा की जाती है. भगवन धन्वन्तरी आरोग्य के देवता है. धन्वंतरि देव, देवताओं के चिकित्सक हैं। इसलिए इस दिन इनकी पूजा अर्चना की जाती है जिससे मनुष्य के जीवन में अच्चा स्वास्थ आता है. आज के दिन धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ रहता है। लक्ष्मीजी व गणेशजी की चांदी की प्रतिमाओं को इस दिन घर लाना घर-कार्यालय व व्यापारिक संस्थाओं में धन, सफलता व उन्नति को बढ़ाता है।

पौराणिक मान्यताओ के अनुसार देवता और दानव मिलकर समुद्र मंथन कर रहे थे। तब कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ। भगवान धन्वंतरी चार भुजाओं के साथ प्रकट हुए और उनके हाथों में अमृत से भरा हुआ कलश था। इसी अमृत कलश की वजह से देवताओं को अमरत्व की प्राप्ति हुई। भगवान धन्वंतरी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। संसार को आरोग्य दिलाने के लिए भगवान विष्णु ने धनवंतरी के रूप में जन्म लिया था। भगवान धन्वंतरि देवताओं के चिकित्सक हैं और इनकी पूजा से आरोग्य की कामना की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *