भाजपा सांसद द्वय गोमती साय और रामविचार नेताम ने सभाएँ लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

0

गौरेला। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार अपने चरम है। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का सघन जनसंपर्क अभियान तेज़ हो चला है और सभी भाजपा की जीत सुनिश्चित करने एकजुट प्रयास में लगे हैं। मंगलवार को रायगढ़ की भाजपा सांसद गोमती साय और सांसद (राज्यसभा) रामविचार नेताम ने सभाएँ लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मरवाही की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है : गोमती साय
भाजपा संसद सदस्य गोमती साय ने दावा किया है कि इस बार के होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में मरवाही की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को व्यापक समर्थन मिल रहा है। हमारी जीत तय है। श्रीमती साय ने कहा कि अत्याचार, आतंक, अन्याय वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार सब परेशान हैं। पूरे प्रदेश में निराशा का भाव है। यहाँ कोई भी सुरक्षित नहीं है। जनता विरोधी इस सरकार को ज़बाव देने का समय का आ गया है। श्रीमती साय ने कहा कि यह चुनाव अपने क्षेत्र के विकास के लिये प्रेरित भाजपा प्रत्याशी और एक बाहरी प्रत्याशी के बीच है। जनता के समाने स्थानीय प्रत्याशी एक मजबूत विकल्प है। श्रीमती साय ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता में विकास कहीं भी नहीं है। इस कारण ही मरवाही विकास से कोसों दूर हमेशा रहा है।

भाजपा ही बेहतर विकल्प : नेताम
भाजपा संसद सदस्य (राज्यसभा) रामविचार नेताम ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के समर्थन की अपील करते हुए कहा है कि मरवाही और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा ही बेहतर विकल्प है। मरवाही में भाजपा ही जनता की पहली पंसद है। हमें व्यपाक जनसमर्थन मिल रहा है। श्री नेताम ने कहा कि कांग्रेस ने कभी जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया है और जनता को केवल अपने वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती रही है जिसके कारण देश से कांग्रेस का कभी जुड़ाव जमीन से नहीं रहा है। हमेशा में कांग्रेस का वास्ता उनके दिल्ली से रहा है। श्री नेताम ने कहा कि जबसे कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में आयी है, तबसे पूरी तरह से विकास की गति थम गई है। केंद्र की योजना का लाभ मरवाही की जनता को नहीं निल रहा है। इसके लिये जिम्मेदार कौन है, यह जनता भलीभाँति जानती है। यह वक्त ज़वाब देने का है। सांसद श्री नेताम ने अमरपुर, दौजरा में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह को समर्थन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *