25 सितम्बर से 27 सितम्बर तक भाजपा चलाएगी महाजनसम्पर्क अभियान

0

मो.शब्बीर बयूरो चीफ शहडोल

चुनाव कार्यालय में भाजपा की तैयारी बैठक हुई सम्पन्न ।

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय अनूपपुर में महा जनसम्पर्क अभियान की तैयारी बैठक रविवार के दिन सम्पन्न हुई बैठक में होने वाले अनूपपुर विधान सभा उप चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश के नेता अनुराग पयासी, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल गुप्ता, आधाराम वैश्य, वरिष्ठ नेता ओंमप्रकाश द्विवेदी, सिद्धार्थ शिव सिंह, उमेश पटेल, अशोक लाल, राम अवध सिंह के अलावा समस्त आपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बैठक को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि

25 सितम्बर से 27 सितम्बर तक घर-घर महा जन सम्पर्क अभियान पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर 45 घरों में झण्डा-पोस्टर, बैनर लगाया जाना है और घर-घर पहुँच कर कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोंगो से सम्पर्क करेंगें इस दौरान पार्टी द्वारा प्रदान किये गये सभी सामग्री को घर-घर वितरण करना है अभियान के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान बूथ केन्द्र पर घर-घर सम्पर्क करने वाले है। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय किये गये है कि इस महा अभियान में पार्टी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी प्रदान की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने अभियान को लेकर पूरी रूपरेखा सभी के समक्ष रखी और कहा कि हमें अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है और काम करना है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुराग पयासी ने चुनाव संचालन समिति के जिम्मेदार पदाधिकारियों से एक-एक करके कार्यो की समीक्षा की तथा चल रही तमाम गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी कार्यक्रमों पर बेहतर काम हो सके, इसको लेकर मार्गदर्शन दिया। श्री पयासी ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि 23 सितम्बर तक प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रमों को लेकर बैठके करना है और अभियान को लेकर पूरी रणनीति तैयार करनी है प्रदेश के मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी होने के कारण आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है कुछ समय के लिये कांग्रेस ने झूठ और छल के कारण प्रदेश में सरकार बना ली थी, लेकिन जब हमें इस बात का एहसास हुआ तों हमने भाजपा का साथ देना उचित समझा और जनता हित में मौजूदा सरकार के साथ काम करने का निर्णय लिया प्रदेश के अन्दर से अब कांग्रेस मुक्त होने का समय आ गया है कार्यकर्ताओं के बदौलत हम चुनाव जीतेगें तथा सभी को मिलकर चुनाव जीतने के लिये काम करना होगा जो भी कार्यकर्ता पदाधिकारी कांगे्रस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुये है उन्हे धैर्य रखने की आवश्यकता है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के मार्ग दर्शन में सभी को मिलकर कार्य करना है विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला ने कहा सभी को अपने बूथ की चिन्ता करनी होगी यदि हम बूथ पर मजबूती के साथ काम करेंगें तो कोई ताकत हमे चुनाव नही हरा सकती बिसाहूलाल सिंह ने अपना काम कर दिया है मध्यप्रदेश को बचाने का काम किया है अब हमे भारी बहुमत से उन्हे विजयी दिलाने के लिये काम करना है सरकार की तमाम योजनाएं जनता के हित में चल रही है उसको लेकर लोगों के बीच जाना है और उपलब्धियों को बताना है बैठक के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता जी के निधन पर सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *