झारखण्ड : राज्यपाल से रांची विश्वविद्यालय के सीनेट के पूर्व सदस्य प्रतुल शाहदेव ने मुलाकात की

0

रांची : राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आक रांची विश्वविद्यालय के सीनेट के पूर्व सदस्य प्रतुल शाहदेव ने आज राजभवनआकर मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने राज्यपाल महोदया को कोरोना काल में विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया।

राज्यपाल महोदया से उन्होंने यह भी कहा कि बहुत से विद्यार्थी अर्थाभाव में नामांकन नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंनेकहा कि बीपीएल सीटों पर नामांकन की स्थिति वोकेशनल कोर्स में अत्यन्त चिंताजनक है।जबकि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति वोकेशनल कोर्स पर ज्यादा जोर देती है।

राज्यपाल महोदया से उन्होंने यह भी कहा कि स्नातकोत्तर के गरीब विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति भी समय पर नहीं मिल पा रहा है।

राज्यपाल महोदया से आग्रह किया गया कि जिस तरह विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने कोरोना काल में वोकेशनल कोर्स के फीमें 25% की कमी की है यह व्यवस्था पूरे राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों पर भी लागू किया जाए।

उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदया का उन्होंने संत जेवियर्स कॉलेज राँची द्वारा कोरोना काल में फी वृद्धि की ओर भी ध्यान आकृष्ट किया और आग्रहकिया कि कोरोना काल में विद्यार्थियों और अभिभावकों की परिस्थिति को समझते हुए कि वे सामान्य फी देने में भी अभी असमर्थ पा रहे हैं तो ऐसे समय में शुल्क वृद्धि न्यायसंगत एवं उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *