झारखण्ड : मुख्यमंत्री के आदेश के दो घंटे के अंदर बना राशन कार्ड व गांव वालों को शुद्ध पानी

0

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के दो घंटे बाद गिरीडीह के बिरनी प्रखंड स्थित बराय गांव निवासी स्वर्गीय जीवलाल मंडल की पत्नी का राशन कार्ड निर्गत कर दिया गया। जबकि पिछले आठ माह से लाभुक राशन कार्ड हेतु प्रयासरत था। मुख्यमंत्री को इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त गिरीडीह बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा स्वर्गीय जीवलाल मंडल की धर्मपत्नी इंद्रा देवी का राशन कार्ड बना दिया गया है। साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ नियमानुसार इनको दिया जा रहा है।

यह मिली थी शिकायत…

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि पारा शिक्षक जीवलाल मंडल की एक वर्ष पूर्व इलाज के आभाव में मृत्यु हो गई। इलाज के लिए उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आज जीवलाल मंडल का परिवार के सदस्य राशन की किल्लत का सामना कर रहें हैं। राशन कार्ड के लिए परिजन विगत आठ माह से दर दर भटक रहे हैं, लेकिन राशन कार्ड नहीं बन रहा।

पहले पीते थे नदी का गंदा पानी, अब पियेंगे शुद्ध जल

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मसलिया के बेलियाजोर जोजोटोला के ग्रामीणों को शुद्ध जल उपलब्ध करा दिया गया। इससे पूर्व गांव के लोग विगत एक माह से नदी का दूषित जल पीने को विवश थे। मुख्यमंत्री को उपायुक्त दुमका ने अवगत कराया कि गांव में खराब पड़े एक हैंडपंप को ठीक कर कर दिया गया है। दूसरा काफी क्षतिग्रस्त है, जिसे यथाशीघ्र ठीक कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

नदी का गंदा पानी पीने की मिली थी जानकारी…

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि दुमका के मसलिया प्रखंड स्थित जोजोटोला के गरीब आदिवासी नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री से गांव के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *