झारखण्ड : मुख्यमंत्री ने शांति सबर के इलाज के लिए दिए निर्देश

0

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित दारीसाई सबर बस्ती निवासी शांति सबर के समुचित इलाज हेतु उच्च स्तरीय व्यवस्था करने का निदेश दिया है। साथ ही पूरे क्षेत्र में भी स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने कहा है।

आदेश के एक घंटे बाद ही शांति सबर का ईलाज शुरू

मुख्यमंत्री के आदेश के एक घंटे बाद ही उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति सबर को अस्पताल में भर्ती करा इलाज की समुचित व्यवस्था कर दी है।

यह है मामला…

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित दारीसाई सबर बस्ती निवासी शांति सबर उर्फ चिली सबर इलाज के आभाव में कंकाल बन चुकी है। बीमारी की वजह से वह चल और बोल नहीं पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *