बाल दिवस के अवसर पर बच्चो को बाँटा पेन , चॉकलेट:किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव

0

JOGI EXPRESS 

चिरमिरी – खड़गवां  मंगलवार को बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव के तत्वाधान में खड़गवां के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में बच्चो को पेन, व चॉकलेट देकर प्रोत्सहित किया गया। गौरतलब है, की देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का आज जन्मदिन हुआ था। जिसके उपक्षय में बाल दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव के द्वारा खड़गवां के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में सभी बच्चो को पेन , व चॉकलेट देकर प्रोत्सहित किया। ततपश्चात उन्होंने बच्चो से कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे। जो की बच्चो से काफ़ी प्यार करते थे।हमारा देश पहले अंग्रेजो का गुलाम था। तब जाकर हमारे देश के महानपुरुष महात्मा गाँधी जी ने अहिंस्तम लड़ाई लड़ी। तब जाकर देश आजाद हुआ। इस प्रकार पंडित जवाहर लाल नेहरू का भी देश में काफी योगदान रहा। जवाहर लाल नेहरू जी के जीवनी परिचय बताते हुए कहा कि वे कहते थे, बच्चे आने वाले देश के भविष्य है। हमारे देश के बच्चे कृषि, विज्ञान व अन्य धार्मिक कार्यो में अन्य देशों की अपेक्षा काफ़ी अधिक स्तर पर है। हमारा देश आने वाले समय में विश्व का सबसे अच्छा देश होगा। वही श्रीवास्तव में कहा कि सरकारी स्कूल में बच्चो की प्रतिभा व अन्य अच्छे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो से कम नहीं है। सरकारी संस्था के बच्चे भी उन उचाईयों तक पहुँच सकते है, जो की अन्य प्राइवेट स्कूलो के बच्चे नहीं पहुँच पाते। अंत में उन्होंने सभी बच्चो को आगामी परिक्षा में 90 प्रतिशत अंक से पास होने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान बृजेश सिंह राजपूत, अभिषेक कर, राणा मुख़र्जी, स्कूल के शिक्षक पंचायत राजेंद्र केशरवानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *