कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्मदिन पर लोगों ने दी बधाई

0

मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल


कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

अनूपपुर। जिले के विकास पुरुष मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके निजी निवास परासी पहुंच कर क्षेत्र की जनता व राजनैतिक दलों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की 1 अगस्त 2020 को मंत्री बिसाहूलाल सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर पहले वृहद कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए वह कार्यक्रम निरस्त किया गया, इसके बाद भी मंत्री के चाहने वाले बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई की दी। इस अवसर पर अनूपपुर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मांगीलाल सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, कोतमा पूर्व विधायक दिलीप जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवध सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक लाल, सिद्धार्थ शिव सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुमन राजू गुप्ता, वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी तथा क्षेत्र से भारी संख्या में लोगों ने पहुंच गए मंत्री बिसाहूलाल के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और बधाई दी। वही इस अवसर पर कई कांग्रेश के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिनमें प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अनूपपुर रामखेलावन राठौर रेलवे के नेता लक्ष्मण राव, उमेश राय, योगेंद्र राय, राकेश गुप्ता बबलू रेहाना बानो, शारदा शर्मा बिजुरी के अलावा अन्य लोगों ने भी कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा का दामन बिसाहूलाल सिंह के नेतृत्व मे थाम लिया जन्म दिवस के अवसर पर मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने फलदार वृक्षों का रोपण भी किया भद्रा क्षेत्र से आए हुए कार्यकर्ताओं ने वृक्ष भेंट कर बिसाहूलाल सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *