नितिन सिंह राणा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, मित्रों व शुभचिंताको ने दी बधाई

0

मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल


धनपुरी के युवा नितिन सिंह राणा को भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष का प्रभार सौंपा ।
जिसमे युवा कार्यकर्ता शकील खान ने पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि नितिन सिंह राणा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने से पूरे जिले में संगठन काफी मजबूत होगा। कार्यकर्ताओ में नए जोश का संचार हुआ है। कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए एक मेहनती ईमानदार युवा नेता को चुन कर पार्टी ने अहम फैसला लिया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के आदेश अनुसार भारतीय जनता पार्टी के संभगीय संगठन मंत्री श्री श्याम महाजन एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के सहमति से संगठन विस्तार करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नितिन सिंह राणा की नियुक्ति की गई।
नितिन सिंह राणा के जिला युवा उपाध्यक्ष बनने पर सभी ईस्ट मित्रों ने फूल माला पहना कर पटाके फोडे व मिठाई खिला कर गर्मजोशी से नितिन सिंह राणा का स्वगत किया। ईस्ट मित्रो में सनी सिंह, बंटी, शकील खान, गौरव तिवारी, तबरेज खान, दीपक माझी, सुरेश लोधी, प्रतीक केसरवानी, प्रशांत केसरवानी, संजू चंदवानी, मनीष राय, बाबा खान ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed