बरगवां को नगर पंचायत बनाने की तैयारी पूर्ण मुख्यमंत्री श्री चैहान, मंत्री बिसाहूलाल के प्रति जताया आभार

0

मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल


अनूपपुर। जिला अंतर्गत जैतहरी विकासखंड के बरगंवा को अतिशीघ्र नगरपंचायत बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। उम्मीद है कि पन्द्रह अगस्त के पूर्व यहाँ मुख्य नगरपालिका अधिकारी की नियुक्ति हो जाएगी। इस सूचना से बरगवां क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने बरगवां को नगरपंचायत बनाने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान तथा कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हे धन्यवाद प्रेषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरगंवा अन्तर्गत अमलाई स्टेशन, बापू कालोनी, सोडा फैक्ट्री, अमलाई कालरी को मिलाकर बरगवां नगरपंचायत बनाने की मांग वहाँ के निवासियों ने बिसाहूलाल सिंह से की थी। मंत्री श्री सिंह ने बरगवां को नगरपंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को प्रस्तुत किया था। श्री सिंह के प्रस्ताव अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बरगवां को नगरपंचायत बनाने की अनुमति प्रदान की है। बरगवां नगर पंचायत की घोषणा के साथ ही पन्द्रह अगस्त के पूर्व यहाँ मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैठाने की तैयारी हो चुकी है। जिसके बाद विधिवत नगरपंचायत का संचालन होगा। बरगवां नगरपंचायत बनाए जाने पर स्थानीय निवासियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, मंत्री बिसाहूलाल सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए लोगों को शुभकामनाएँ दी है इसका पुरा श्रेय हमारे संभाग के संसद जी हिमाद्रि सिंह जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक श्री रामलाल रौतेल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम जी, एवं मंडल अध्यक्ष फुक्कू सोनी जी, एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, पत्रकार, अधिवक्ता, व कील, समाजसेवी, और समस्त जनता का नागरिक का कर्तव्य है की आज यहा पंचायत बरगवां अमलाई क्षेत्र की जनता की मांग पर मिलने वाली नगर पंचायत की जल्द ही मिलेगी सौगात। अनूपपुर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण फुक्कू सोनी के द्वारा कैबिनेट मंत्री मप्र शासन को अपने अनुसंशा पत्र लिखकर अमलाई बरगवां को नगर पंचायत बनाये जाने की मांग की गई थी और मंत्री महोदय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति माननीय बिसाहू लाल ने अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बरगवां को नगर पंचायत की सौगात में मोहर लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *