राशिफल : 28 जुलाई किसकी होगी किस्मत बुलंद

0
Rashi

मेष: सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज की गई यात्रा मंगलमय रहेगी। दोपहर तक आपको शुभ समाचार मिलेगा। करियर में भी सुधार होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शाम को किसी मित्र के आने से खुशी मिलेगी।

वृषभ: बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए, उन्हें पाने का समय आ गया है। आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। कभी आपको अधिक मुनाफा तो कभी सामान्य लाभ होगा। इसके अलावा आज का दिन आप दूसरों की मदद में बिताएंगे।

मिथुन: सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील करने अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। हालांकि कुछ मामलों में आज व्यावसायिक योजनाओं को सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें।

कर्क: आज पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आज व्यस्तता भी अधिक रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ और व्यय से बचें। पत्नी पक्ष से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह: आज कुछ प्राप्ति का दिन है यह आपका रुका हुआ धन भी हो सकता है और रिश्तों में स्नेह भी। यानी कि आज आपकी झोली में खुशियां आनी तय हैं। फिर चाहे वह कहीं से भी किसी भी रूप में आएं। राजनीतिक क्षेत्र की बात करें तो उम्मीद के अनुसार सफलता मिल सकती है।

कन्या: आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता भी मिल सकती है। कहीं से अचानक धन लाभ का योग है। इसे आप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों में खर्च करेंगे। विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे।

तुला: अपने रहस्य दूसरों का न बताएं। साथ ही बेमतलब की बातों से भी दूर रहें। अन्यथा आपको नुकसान पहुंच सकता है। आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। मधुर वाणी से आपको विशेष सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक: सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आज जो कुछ भी आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त मिलेगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: ध्यान रखें कि जहां एक सही निर्णय आपको मालामाल कर सकता है। वहीं एक गलत निर्णय आपको तकलीफ भी दे सकता है। आज सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है।

मकर: अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया। आज के दिन किया गया नया व्यापार आपको लाभ दिला सकता है। लेकिन किसी की राय जरूर ले लें। बता दें कि आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से खुशी होगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगी।

कुंभ: सोच-समझकर खर्च करेंगे तो लाभ भी हो सकता है। आज काफी समय से चली आ रही टेंशन से निजात मिलेगी। दूसरों पर आंखें बंदकरके भरोसा करने से बचें। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।

मीन: आज आपकी अपने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। अरसे बाद हुई यह मुलाकात आपके लिए खुशी का सबब बनेगी। इसके अलावा इस बात आज सुनी-सुनाई बातों पर भी भरोसा करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *