राशिफल : 19 जुलाई कैसा रहेगा आज का दिन

0
Rashi

मेष राशि:- आज बकाया वसूली के साथ ही कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।

वृषभ राशि:- कार्यपद्धति में सुधार के चलते नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें। ध्यान रखें समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंतजार करें।

मिथुन राशि:- कार्यों में गति के चलते आर्थिक लाभ होगा। लेकिन, आप की उन्नति में शत्रु कष्ट देंगे।तंत्र-मंत्र में रुचि बढेगी। चिंता व तनाव रहेंगे।

कर्क राशि:- आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता,ऐसे में चोट-चोरी आदि से हानि की संभावना के बीच लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे। तनाव और पीड़ा सम्भव है।

सिंह राशि:- राजकीय सहयोग के बीच यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। लेकिन,चोरी आदि से हान‍ि संभव है, जोखिम न लें।

कन्या राशि:- कारोबारी लाभ के साथ ही आपमें से कुछ की बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे। लेकिन, निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता और तनाव से व्यथित करेंगे।

तुला राशि:- कार्यसिद्धि के अलावा निवेश आदि लाभ देंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहने के साथ ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बहनों से विवाद संभव है।

वृश्चिक राशि:- समय ठीक नहीं है,आप के क्रोधी व्यवहार के चलते विवाद से कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें, हानि होगी।

धनु राशि:- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी।बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

मकर राशि:- कार्य सिद्धि से आत्मसम्मान बढ़ने के साथ ही संतान की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।

कुम्भ राशि:- निवेश शुभ रहेगा। आपमें से कुछ को रोजगार मिल सकता है। संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

मीन राशि:- कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किए गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *