रायपुर पश्चिम विधानसभा के आमातालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे विधायक विकास उपाध्याय

0

धार्मिक महत्व के इस प्राचीन तालाब में गॉर्डन का निर्माण,ओपन जिम,पाथ-वे निर्माण,पचरी निर्माण,शेड निर्माण,वस्त्र बदलने के लिए कमरे (चेंजिंग रूम),लाइट की व्यवस्था सहित लगभग 1 करोड़ के निर्माण कार्य हैं जारी

आमातालाब में आस-पास के क्षेत्रवासियों द्वारा निस्तारी,नहावन कार्यक्रम,धार्मिक अनुष्ठानों हेतु किया जाता हैं उपयोग,सौंदर्यीकरण होने से आस-पास के लोगों को मिलेगा को टहलने के लिए मिलेगा स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण

निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

आज मेरे विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक आमातालाब के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। धार्मिक महत्व के इस तालाब में गार्डन का निर्माण,ओपन जिम,पचरी निर्माण,शेड निर्माण,वस्त्र बदलने के लिए कमरा (चेंजिंग रूम),पाथ-वे निर्माण,लाइट के इंतजाम किये जायेंगे, आमातालाब का उपयोग आस-पास के क्षेत्र की जनता अपने निस्तारी,नहावन कार्यक्रम और अनेक प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान के लिए करते हैं। तालाब के सौंदर्यीकरण हो जाने से जनता को टहलने या मॉर्निंग वॉक करने के लिए स्वस्थ-स्वच्छ वातावरण मिलेगा जिसका आस-पास क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य लाभ भी ले सकेंगी – विकास उपाध्याय

13 जुलाई / रायपुर , विधायक श्री विकास उपाध्याय जी आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राचीन आमातालाब पहुंचे। आमातालाब में किये जा रहे जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक महोदय ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य खत्म करने के निर्देश दिए। धार्मिक महत्व के इस तालाब में गार्डन का निर्माण,शेड निर्माण,पाथ-वे,ओपन जिम,पचरी निर्माण,वस्त्र बदलने के लिए कमरा (चेंजिंग रूम) का निर्माण साथ ही लाइट की उचित व्यवस्था भी की जाएगी। विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने बताया कि आमातालाब का उपयोग आस-पास के क्षेत्र की जनता द्वारा प्राचीन समय से निस्तारी हेतु,नहावन के कार्यक्रम हेतु,धार्मिक अनुष्ठानों हेतु किया जाता रहा हैं। प्राचीन आमातालाब के चारों तरफ का सौंदर्यीकरण हो जाने से समता कॉलोनी,रामसागर पारा,चौबे कॉलोनी,आमापारा,ईदगाह भाठा,मंगल बाज़ार,कोटा,रामनगर की जनता को टहलने और मॉर्निंग वॉक हेतु एक स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण मिलेगा जिसका क्षेत्रीय जनता स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगी। साथ ही आमातालाब में निस्तारी करने वाले और नहावन कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बैठने के लिए शेड का निर्माण और नहाने के लिए पचरी निर्माण तथा महिलाओं के लिए वस्त्र बदलने हेतु कमरा (चेंजिंग रूम ) का निर्माण भी कराया जाना हैं। लगभग 1 साल पहले से हो रहे निर्माण कार्य की लागत लगभग 1 करोड़ की हैं ,जो कि अब अपने संपूर्णता की ओर हैं और जल्द से जल्द आम जनता के द्वारा उपयोग की जा सकेगी। सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने सम्बन्धित अधिकारी और ठेकेदारों को जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। आज के इस निरीक्षण के दौरान विधायक श्री विकास उपाध्याय जी के साथ नगर निगम जोन क्र.- 5 के कमिश्नर चंदन शर्मा,नगर निगम ज़ोन क्र. -7 के कमिश्नर विनोद पांडे और अभियंता अंकिता जनार्दन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *