जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित दर्जनभर सरपंचों ने तोड़ा कांग्रेस से नाता

0

मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल


कांग्रेस मुक्त होगा अनूपपुर जिला-बिसाहूलाल सिंह


अनूपपुर। प्रदेष के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के आगमन के बाद लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रो में करोड़ो रूपए की लागत से जहां विकास कार्य के भूमि पूजन किये जा रहे है, तो वहीं कांग्रेस से नाता तोड़कर भारी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। शनिवार के दिन कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह, शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्रि सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेष गौतम की उपस्थिति में उनके गृहग्राम परासी में बिजुरी क्षेत्र के कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो वहीं अनूपपुर नवनिर्मित सर्किट हाउस में पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित दर्जनभर सरपंचो ने कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर बिसाहूलाल सिंह ने कहा कांग्रेस मुक्त होगा अनूपपुर जिला।
मोदी के सपनों को करेगें साकार
कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो को हम साकार करेगें अनूपपुर जिले को कांग्रेस मुक्त करना हमारी जिम्मेदारी है। जनता और कांग्रेस के नेता कांग्रेस के नीतियों से परेषान हो चुके है। जिसके कारण सभी लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे है। भाजपा की सदस्यता लेने वालो का पूरा सम्मान किया जायेगा और कोई भी कार्य रूकने नहीं दिया जायेगा।
परिवार में सभी का स्वागत
कांग्रेस छोड़ भाजपा के सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम ने कहा कि भाजपा परिवार में सभी लोगों का स्वागत है, हर किसी के मान-सम्मान का ख्याल रखा जायेगा। किसी को भी यदि कोई समस्या हो तो उसका समाधान पार्टी और मंत्री जी के माध्यम से किया जायेगा। जिस तरह से कांग्रेस के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है उससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस की विचारधारा देष के लिए घातक है जो अब जनता समझ चुकी है।
कांग्रेस विधायक के कारण छोड़ी पार्टी
जिला पंचायत उपाध्यक्ष राम सिंह आर्मो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के पष्चात् कहा कि कांग्रेस विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को के कारण उन्होने तथा दर्जनभर सरपंचो ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है कोई भी कार्य क्षेत्र और जनता के विकास के लिए पुष्पराजगढ़ के विधायक होने नहीं देते थे हर कार्य में अवरोध उत्पन्न करते थे, उनकी नीति विकास नहीं विनाष की है जिससे तंग आकर हम सभी ने कांग्रेस को छोड़ने का निर्णय लिया।
इन्होने ली सदस्यता
शनिवार के दिन सुबह कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के घर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम की उपस्थिति में बिजुरी क्षेत्र के रहने वाले कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा, षिवानंद मिश्रा, अजीत सिंह, आनंद राम केवट, लक्ष्मी प्रसाद पनिका, बेचूलाल पुरी, रमाषंकर चैधरी, जाकिर खान, शंकर यादव, रीना आनंद, आषा गुप्ता, वैदती आनंद, अषोक मिश्रा, पुष्पराज सिंह, जेठू सिंह तथा अनूपपुर सर्किट हाउस में पुष्पराजगढ़ क्षेत्र से जिला पंचायत उपाध्यक्ष राम सिंह आर्मो, सरपंच बलवंत, गोकुल सिंह, राजेष सिंह, हीरालाल, राम सिंह टेकाम, गोविंद सिंह, गोप साय पड़वार, धनीराम सिंह, सुखल सिंह धुर्वे, राकेष सिंह धुर्वे के अलावा अन्य लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेष सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *