महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विधायक विकास उपाध्याय ने शुरू किया अभियान “सुरक्षा का आगाज”

0

इस अभियान के तहत रायपुर पश्चिम विधानसभा की महिलाओं खासकर मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सफाई मित्रों सहित अन्य इक्क्षुक महिलाओं को सिखाया जाएगा आत्मरक्षा के गुर

अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु क्षेत्र में काम करने वाली कर्मशील महिलाओं को उनके आत्मरक्षा के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण,ताकि विपरीत स्थिति में किसी दुर्घटना से वे अपना बचाव स्वयं कर सकें – विकास उपाध्याय

09 जुलाई / रायपुर, महिला सशक्तिकरण को लेकर आज रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने अपने विधानसभा के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड में अभियान “सुरक्षा का आगाज” शुभारम्भ किया। इस अभियान के तहत रायपुर पश्चिम विधानसभा की कामगार महिलाएं जो कर्त्तव्यों का निर्वहन करने हेतु क्षेत्र में कार्य करने वाली मुख्य रूप से मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं,सफाई मित्रों के साथ साथ अन्य इक्क्षुक महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। “सुरक्षा का आगाज” के इस अभियान के तहत आज रायपुर पश्चिम के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड में अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी श्रीमती हर्षा साहू के द्वारा वार्ड की महिलाओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया गया। सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट हर्षा साहू ने क्षेत्र की महिलाओं को किस प्रकार विपरीत स्थिति में अप्रिय घटना से बचा जा सकें उसके लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए साथ ही आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण भी दिया। इस अभियान का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री विकास उपाध्याय जी ने कहा कि कामगार महिलाओं को अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिये अनेक बार बाहर क्षेत्र में जाकर कार्य करना पड़ता हैं इस दौरान किसी भी प्रकार की स्थिति का सामना करने हेतु हमारी माता-बहनों को हम तैयार कर सके,यही हमारे इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य हैं। महिला सशक्तिकरण से ही हमारा समाज सशक्त होगा और यदि महिलाएं अपनी रक्षा स्वयं कर सके तो उनके हौसलों में वृद्धि होगी साथ ही यह प्रदेश और देश खुशहाल होगा। अपने उदबोधन को समाप्त करते हुए विधायक महोदय ने एक नारा दिया “माँ, बहन और बेटियों के सम्मान में, विकास उपाध्याय मैदान में”। आज के इस कार्यक्रम में विधायक श्री विकास उपाध्याय जी के साथ क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मंजू वारेंद्र साहू,सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट श्रीमती हर्षा साहू,मितानिन प्रमुख रूपेश साहू,वारेंद्र साहू,डॉ. विकास पाठक,अनिशा,चंद्रिका साहू,किरण,मोहन सेन व वार्ड की मितानिनें व वार्ड की महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *