राशिफल : 08 जुलाई कैसा रहेगा आज का दिन

0
Rashi

मेष राशि:- व्यर्थ विवादों से दूर रहें। विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें, लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि:- व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी, जिससे दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

मिथुन राशि:- दिन अनुकूल है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

कर्क राशि:- प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करने के साथ ही आर्थिक मामलों में भी लापरवाही न करें। संतो के दर्शन होंगे।

सिंह राशि:- व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे।

कन्या राशि:- आप के कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी, साथ ही यश, उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। इसके अलावा जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और न ही प्रेम प्रसङ्ग में उलझें।

तुला राशि:- रोजगार में बदलाव आने की संभावना के बीच आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान होगा। मेहमानों का आगमन होगा।

वृश्चिक राशि:- व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ने के साथ ही अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा।

धनु राशि:- नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन विरोधियों से सावधान रहने का दिन है। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मकर राशि:- आर्थिक लाभ होगा। परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा। किस व्यक्ति से क्या बात करनी है इसका विशेष ध्यान रखें।

कुम्भ राशि:- व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहने के बीच खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। समय पर काम करना सीखें। अपने विचारो पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि:- आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान के साथ ही कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *