झारखण्ड : राज्यपाल ने राँची स्थित सीआरपीएफ कैम्प जाकर शहीद जवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया

0

रांची : माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राँची स्थित सीआरपीएफ कैम्प जाकर श्रीनगर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान कुलदीप उरांव के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारतमाता को ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों ने अपने शौर्य व पराक्रम से सदा इस देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने का कार्य किया है। राष्ट्रहित उनके लिये सर्वोपरि है। इसकी रक्षा हेतु वे प्राणों की आहुति तक दे देते हैं। ये राष्ट्र ऐसे बलिदानी जवानों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करता है। हमारे जवान साहस, पराक्रम के प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *