सरोज खान के निधन पर सेलिब्रिटियों ने जताया शोक

0

मुम्बई। बॉलीवुड सितारों को उंगलियों पर नचाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान नहीं रहीं। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 परीक्षण भी कराया गया था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सरोज खान 71 साल की थीं। उन्होंने कई फिल्मों के लोकप्रिय गानों को कोरियोग्राफ किया था। उन्हें सब प्यार से मास्टर जी कह कर बुलाते थे।

सरोज खान के निधन पर सेलिब्रिटियों ने ऐसे जताया शोक
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और फराह खान सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। कोरियोग्राफर का शुक्रवार की सुबह को यहां दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। सरोज खान सांस लेने में शिकायत के बाद से कई दिनों से बांद्रा के अस्पताल में भर्ती थी। देर रात को करीब 1.30 बजे उनका निधन हुआ। अपने जीवनकाल में सरोज खान को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2003 में उन्हें फिल्म देवदास के गीत डोला रे डोला के लिए यह सम्मान मिला। साल 2006 में तमिल फिल्म सृंगारम के सभी गीतों को कोरियोग्राफ करने के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2008 में फिल्म जब वी मेट के मशहूर गीत ये इश्क हाय को खूबसूरती से कोरियोग्राफ करने के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *