राशिफल : 02 जुलाई जानिए आज क्या है खास

0
Rashi

मेष: आज नए कार्यों का आयोजन करने के बारे में विचार कर सकते हैं, लेकिन बेहतर यह होगा कि इसमें किसी वरिष्ठ की राय जरूर ले लें। अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में आज नए कार्यों की शुरुआत सोच-समझकर ही करें।

वृषभ: आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। अपनों के साथ आज धार्मिक स्थल की यात्रा करना लाभकारी हो सकता है। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। माता-पिता के साथ आज आप जीवन का कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें, लेकिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। अन्यथा जल्दबाजी में किया गया निर्णय गलत भी साबित हो सकता है। ध्यान रखें कि अगर हालात खराब हों तो हर कार्य सोच-समझकर करना चाहिए।

कर्क: आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। अगर व्यवसाय में हैं तो आज आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। नौकरी में फिलहाल आपको थोड़ी-बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पत्नी के साथ आज रिश्तों में खटास आ सकती है।

सिंह: आज आपके व्यापार में विस्तार होगा। इससे आप कई बेरोजगारों की मदद करने में सक्षम होंगे। यह आपके लिए प्रसन्नता का कारण बनेगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रेम संबंधों में आज आपको सफलता मिलेगी।

कन्या: आज व्यापार से संबंधित सभी कार्यों के लिए शुभ दिन है। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन करने के बारे में विचार कर सकते हैं। शेयर- सट्टे से आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। बच्चों की प्रगति से आपको प्रसन्नता होगी।

तुला: आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि की खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें, मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मानसिक रूप से परेशान महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। हालांकि आज आपके मन में बार-बार परिवर्तन आएंगे। इससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन, अच्छे वस्त्र और विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ पाकर बेहद खुश रहेंगे।

धनु: आज आप हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण गवां सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करना लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में धन संबंधित आयोजन करने का भी योग प्रबल है।

मकर: आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगी। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी रहेगा। आज आपको मित्र या परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। हालांकि शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं।

कुंभ: आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। इसके चलते आप आज किसी एक निश्चय पर नहीं पहुंच पाएंगे और आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है। आज परिवार की कुछ जिम्मेदारियों को लेकर भी थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

मीन: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, धनप्राप्ति के भी योग हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। निजी संबंधियों के साथ वाद-विवाद से बचें। आज का दिन आध्यात्मिक कार्यों के लिए अच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *