घर पहुंच पौधा प्रदाय: अब तक 4 लाख से अधिक पौधों का वितरण

0


जिला मुख्यालय के नगर सीमा के भीतर सवेरे 10 से शाम 6 बजे तक वितरण की सुविधा उपलब्ध

 रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा राज्य में 25 जून से सभी जिला मुख्यालयों में निवासरत नागरिकों के लिए पौधों की घर पहुंच सेवा निरंतर जारी है। अब तक राज्य में 4 लाख से अधिक पौधों का वितरण किया जा चुका है। इनमें सबसे अधिक बिलासपुर संभाग में एक लाख 21 हजार पौधों का वितरण किया गया है।
       प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि निःशुल्क पौधा प्रदाय योजना के तहत वनमण्डल के अंतर्गत जिला मुख्यालयों में निवासरत नागरिक पौधरोपण के लिए पौधों की मांग संबंधित वन विभाग के अधिकारी से कर सकते हैं। इसमें पौधों का वितरण संबंधित जिला मुख्यालय के नगर सीमा के भीतर ही किया जा रहा है। इसके लिए सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, शुद्ध जलवायु, ताजे और मीठे फलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा हरा-भरा एवं सुन्दर छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के नगर सीमा के भीतर विभिन्न प्रजाति के छायादार और फलदार पेड़ लगाने के लिए घर पहुंच निःशुल्क पौधों का वितरण निरंतर जारी है। 
          पौधों की घर पहुंच सेवा हेतु संपर्क के लिए जिलेवार अधिकारियों के मोबाइल नंबर रायपुर के अंतर्गत 90092-42222 तथा 94255-16516 है। इसी तरह महासमुंद के लिए 89597-68056, गरियाबंद के लिए 90099-17777, बलौदाबाजार के लिए 94062-21158 तथा धमतरी के लिए 94252-36881 है। जगदलपुर के लिए 97539-19000, 75870-16600, 94252-62616, 75870-16601, सुकमा के लिए 75870-16100, 94255-99900, 75870-16210, 93402-87483, 94249-81771 तथा 94242-60662 है। बीजापुर के लिए 87708-13090, 94062-92155, 83055-22662, 87704-38425, 96911-21579, 97705-84017, दंतेवाड़ा के लिए 75870-16100, 89197-06470, 94252-58328, 90098-58328 तथा 94076-42841 है। कांकेर के लिए 75872-15124, 94256-71492, 97701-56776, कोण्डागांव के लिए 88173-31612, 94255-06111 तथा नारायणपुर के लिए 75870-14310 है। 
          इसी तरह सरगुजा के लिए 95840-25909, सूरजपुर के लिए 94242-62346, बलरामपुर के लिए 88392-95580, कोरिया के लिए 98268-93531, 94242-42112 तथा जशपुर के लिए 94241-90608 है। दुर्ग के लिए 94255-86652, 94252-19355, 98266-30264, 75870-13105, बेमेतरा के लिए 74895-41711, 99810-56709 तथा बालोद के लिए 94076-48100, 94060-62726, 94241-25438 है। राजनांदगांव के लिए 96445-65780, 96179-48700, 98274-65122, 62641-62601, 76103-40895, 94255-63093, कवर्धा के लिए 94791-05168, 94790-27029 तथा 87709-76735 है। 
       इसी तरह बिलासपुर के लिए 90981-16130, 70240-23890, 99268-42547 तथा मरवाही के लिए 75870-12244 है। कोरबा के लिए 70006-25744, 78699-39187, 62615-78190, 94252-27185, 98935-39187, रायगढ़ के लिए 97537-33701, 79875-84789, 94241-59875, जांजगीर-चांपा के लिए 74159-95623, 88398-49260 और मुंगेली जिले के लिए 94255-63128, 91793-35863, 99818-92173 तथा 83184-89146 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *